आँखों की जलन से है परेशान, राहत दिलाएँगे ये घरेलू उपचार
आँखों में जलन (Eye Irritation) होना, पानी आना, खुजली, आँख लाल होना और आँखों के दर्द का प्रमुख कारण है आँख पर ज्यादा तनाव पड़ना या फिर एलर्जी होना। प्रदूषित वातावरण, धूल-मिट्टी, पूरे दिन टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के सामने…
आँखों में जलन (Eye Irritation) होना, पानी आना, खुजली, आँख लाल होना और आँखों के दर्द का प्रमुख कारण है आँख पर ज्यादा तनाव पड़ना या फिर एलर्जी होना। प्रदूषित वातावरण, धूल-मिट्टी, पूरे दिन टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के सामने बैठे रहना ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। जिसके कारण आंखों में दर्द, जलन और चुभन जैसी समस्या से हम ग्रसित हो जाते हैं। आइए जानते हैं आँखों में जलन के उपाय अर्थात आंखों में जलन से कैसे छुटकारा पाएं।
# आँख में जलन या दर्द हो रहा हो तो इसके ट्रीटमेंट के लिए आलू का प्रयोग करना अच्छा उपाय है। एक आलू छील कर इसकी स्लाइस काट ले और आँखों पर रखे, कुछ ही देर में दर्द कम होने लगेगा।
# यह तरीका बहुत ही पुराना है। दोनों हाथेलियों को आपस में 10 से 15 मिनट रगड़े और उसके बाद हल्के से दोनों हाथों को आखों के ऊपर रखें। इससे आंखों को तुरंत आराम मिलेगा।
# गर्म दूध में थोडा शहद दाल के उसे अच्छी तरह हिलाए जिससे वो पूरी तरह घुल जाए। अब इस मिश्रण को ठंडा होने पर किसी ऑय ड्रॉपर की मदद से कुछ बुँदे आँखों में डाले। और आँखे बंद करके कुछ समय तक लेट जाए और कुछ हे समय में आपका दर्द छूमंतर हो जायगा।
# गुलाब जल सिर्फ आपकी सुन्दरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि आँखों की खुजली भी दूर करता है। गुलाब जल से अपनी आँखों को धोएं या इसकी कुछ बूंदों को आँखों में डालें, तुरंत आराम मिलेगा।
# आँख दर्द का कारण अगर इंफेक्शन है तो रात को साफ़ पानी में तुलसी के पत्ते भिगो कर रखे और अगली सुबह इस पानी से आँखे धोये। ध्यान रहे की पानी में पत्ते डालने से पहले पत्तों को साफ़ कर ले नहीं तो इन पर जमा धुल मिट्टी के कण पानी में चले जायेंगे।
# आंख के जलन को दूर करने के लिए आप ठंडी चम्मच को अपनी आंख पर लगाएं। इसके लिए आप पहले बर्फ का पानी एक गिलास लें और उसमें एक चम्मच डालें। फिर ठंडी होने के बाद उस चम्मच को निकालकर उसे आपनी आंखों पर लगाएं।
# घरेलू औषधियों में कच्ची सब्जियों का रस भी एक गुणकारी औषधि है खासकर पालक और गाजर बहुत लाभदायक होती हैं। 2 गाजरों के रस को दिन में 2 या अधिक बार तब तक पीयें जब तक आपको आराम न हो जाये।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
