24 घण्टे ऑनलाइन

शराब से छुटकारा पाने के लिए करें अजवाइन का इस्तेमाल

भारत में औषधीय और खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए अजवाइन (ajwain) के बीज और पत्ते का उपयोग किया जाता है। यह पेट के दर्द का इलाज करने के लिए भारतीय परिवारों में एक लोकप्रिय उपाय है। आइए आपको अजवाइन के फायदों के बारे में…

24GhanteOnline
September 9, 2025
3 min read

भारत में औषधीय और खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए अजवाइन (ajwain) के बीज और पत्ते का उपयोग किया जाता है। यह पेट के दर्द का इलाज करने के लिए भारतीय परिवारों में एक लोकप्रिय उपाय है। आइए आपको अजवाइन के फायदों के बारे में बताते हैं।

# पेट में दर्द के लिए तुरंत उपाय : पेट में दर्द होने पर आपको अजवाइन खानी चाहिए। आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस्तेमाल करने का तरीका है अजवाइन को नमक एवं गुनगुना पानी के साथ लेने से पेट दर्द और अपच में काफी राहत मिलती है।

# वजन घटाए : अगर आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर का मेटाबाॅलिज्म बढ़ता है और वजन धीरे धीरे घटता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

# एसिडिटी : एसिडटी से राहत पाने के लिए भी हम अजवाइन का पानी पी सकते हैं। अपज में अजवाइन काफी फायदेमंद रहता है।

# गठिया के लिए : अजवाइन के बीज का तेल गठिया दर्द का इलाज करने के लिए एक बहुत ही उपयोगी तरीका है। गठिया दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन बीज के तेल के साथ नियमित रूप से प्रभावित जोड़ों पर मालिश करें।

# शराब की लत के लिए : जो लोग शराब से छुटकारा चाहते हैं वे रोजाना अजवाइन के बीज को चबाने से शराब की लालसा से छुटकारा पा सकतें है।

# किडनी स्टोन का घरेलू इलाज : अजवाइन, शहद और सिरका मिश्रण को लगातार 15 दिनों तक लेते रहें। यह पत्थरी को निकालने में बहुत सहायक है।

# सिरदर्द : अजवाइन का पानी उबालने पर या उसका पानी पीते हुए जो उससे भाप मिलती है उससे सिरदर्द और नाक के कंजेस्शन में काफी राहत मिलती है। बता दें कि अजवाइन में बहुत सारे वाष्पशील पदार्थ होते हैं जो कि उबाले जाने पर भाप बनकर उड़ते हैं। जब आप इस भाप को अंदर लेते हैं तो आपको सिरदर्द और जुकाम से भी राहत मिलती है।

# पेट के कीडे़ : पेट में होने वाले कीड़े काफी तकलीफ देते हैं, ऐसे में आप अजवाइन का पानी रोजाना पीकर अपने पेट के कीड़ों को खत्म कर सकतें हैं।

# मधुमेह : मधुमेह में अजवाइन का इस्तेमाल शुगर को कम करने के लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। रोज सुबह उठने पर अजवाइन का पानी पीने से डायबिटीज की समस्या दूर होती है। सुबह उठकर आप अजवाइन का पानी का सेवन करेंगे तो ऐसा करने से डायबिटीज की समस्या कुछ ही समय बाद दूर हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…