24 घण्टे ऑनलाइन

दमकती त्वचा पाने का सस्ता जुगाड़ हैं ये, लगाएगा आपकी खूबसूरती में चार चांद

चेहरे पर निखार (Glow) पाने की चाहत हर महिला के मन में होती हैं। स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम…

24GhanteOnline
January 29, 2026
4 min read

चेहरे पर निखार (Glow) पाने की चाहत हर महिला के मन में होती हैं। स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए दमकती त्वचा पाने का सस्ता जुगाड़ लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं दही (Curd) की जिसमे उपस्थित कैल्शियम, वसा और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होते हैं। दही के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। आइए जानें दही से फेस पैक बनाने के तरीके...

दही और हल्दी का फेसपैक (Curd Face Pack)

हल्दी-दही फेस पैक चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको गोरी और निखरी रंगत मिलेगी। एक कटोरी लेकर उसमें दही, हल्दी पाउडर, शहद और नींबू का रस मिक्स करें। इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। दही-हल्दी फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे पर गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे लगाकर रखें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फिर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

दही और नींबू का फेसपैक (Curd Face Pack)

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं और आप टैनिंग की समस्या से भी परेशान हैं तो ये फेसपैक बनाएं। कटोरी में एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो बड़े चम्मच दही मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को बेहद सौम्यता से चेहरे पर लगाएं। हो सकता है कि आपको थोड़ी सी जलन महसूस भी हो। इसे चेहरे पर एक से दो मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और जब ये सूखने लगे तो हल्का सा पानी लेकर चेहरे की तकरीबन 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। ये पैक आपके चेहरे को चमक देने में कारगर साबित होगा।

दही और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक (Curd Face Pack)

गर्मियों में टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप दही और मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए ये फेसपैक बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कम से कम 10 से 15 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे का सांवलापन दूर होता है।

दही और टमाटर का फेसपैक (Curd Face Pack)

टमाटर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार साबित हेता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच दही, एक चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच बेसन बर्तन में डालें। इसके बाद इसका पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगे रहने दें और फिर चेहरे की 2 से 3 मिनट तक मसाज करके चेहरे को गीले तौलिए की मदद से पोंछ लें और चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे को साबुन या फिर किसी फेसवॉश से धोने की गलती न करें।

दही और ओट्स का फेसपैक (Curd Face Pack)

चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप दही में ओट्स मिलाकर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर जमा गंदगी दूर होती है और चेहरा चमकदार बनता है। इसके लिए एक चम्मच ओट्स पाउडर में दो चम्मच दही मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगभग 15 मिनट लगे रहने दें और उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

दही और शहद का फेसपैक (Curd Face Pack)

अपने चेहरे को आकर्षित बनाने के लिए आप चाहें तो ठंडी दही को बिना कुछ मिलाए भी चेहरे पर लगा सकती हैं, लेकिन अगर आप चेहरे को निखरा हुआ देखना चाहती हैं, तो दही में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। आप अपने चेहरे पर फर्क महसूस करने लगेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…