किचन के कपड़े हो गए हैं चिपचिपे, तो साफ करने के लिए फॉलो करें ये तरीके
किचन (Kitchen) को साफ करने के लिए ज्यादातर लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। किचन को पोछने से लेकर हाथों को साफ करने तक के लिए कॉटन की तौलिया और कपड़ों (Kitchen Clothes) का यूज किया जाता है। ऐसे में कपड़े में अक्सर तेल…

किचन (Kitchen) को साफ करने के लिए ज्यादातर लोग कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। किचन को पोछने से लेकर हाथों को साफ करने तक के लिए कॉटन की तौलिया और कपड़ों (Kitchen Clothes) का यूज किया जाता है। ऐसे में कपड़े में अक्सर तेल और मसाले के दाग लग जाते हैं। जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। अगर सही से साफ ना किया जाए तो ये चिपचिपी होने लगती है। ऐसे में किचन के कपड़ों को साफ करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। देखिए, कैसे करें किचन (Kitchen) के गंदे-चिपचिपे कपड़े साफ-
गुनगुने पानी में भिगोएं
गंदे कपड़ों को साफ करने के लिए उन्हें कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। जब ये भीग जाएं तो इन्हें कपड़े धोने के साबुन से अच्छी तरह से साफ करें। और कुछ देर के लिए धूप में सुखा दें।
कॉस्टिक सोडा से करें साफ
गंदे-चिपचिपे कपड़े को साफ करने के लिए एक बर्तन में पानी लें और फिर उसमें कॉस्टिक सोडा, विनेगर और डिटर्जेंट डालकर मिला लें। अब इस घोल में किचन के गंदे कपड़े और तौलिये को इस पानी में डालें। फिर कपड़ों को इस पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रखें। फिर कपड़े को ब्रश की मदद से साफ करें। अब कपड़ों को कुछ देर के लिए सुखा दें।
ब्लीच से साफ करें
कपड़ों को पूरी तरह से साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को धोने के लिए आप लिक्विड ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में लिक्विड ब्लीच को लें और फिर कपड़ों को भिगो दें। कुछ देर के लिए इसे रहने दें और फिर साफ पानी से धोएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
