सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज FIR, केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) पर चुनाव प्रचार के दौरान PWD और सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी थाने में पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) पर चुनाव प्रचार के दौरान PWD और सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज हुई है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी थाने में पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह मामला दर्ज किया।
केजरीवाल का BJP पर निशाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल और सोने की चेन तक बांटते हैं। फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी उनके खिलाफ एक भी FIR नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी (CM Atishi) पर तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है।"
केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी इस सड़े-गले सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। हमें इसे जनता के साथ मिलकर बदलना और साफ करना है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस इसी भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा बने हुए हैं।"
चुनाव आयोग में शिकायत का आधार
शिकायत के अनुसार, आतिशी ने 7 जनवरी को अपनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पीडब्ल्यूडी के टेंपो का उपयोग किया। कथित तौर पर, इस टेंपो का इस्तेमाल चुनाव सामग्री को उनके कार्यालय तक लाने के लिए किया गया था। चुनाव आयोग को इसकी शिकायत मिलने के बाद यह मामला दर्ज किया गया।
सीएम आतिशी (CM Atishi) का जवाब
एफआईआर को लेकर सीएम आतिशी (CM Atishi) ने कहा, "पूरे देश ने देखा कि प्रवेश वर्मा टीवी पर लाइव दिख रहे थे, जहां वे 1100 रुपये बांट रहे थे। उन्होंने बाद में ट्वीट कर बताया कि वे हेल्थ कैंप आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा, वे किदवई नगर में चादर बांटते नजर आए। लेकिन इन घटनाओं में चुनाव आयोग को कोई उल्लंघन नहीं दिखा। सवाल तो उठता है कि पुलिस और चुनाव आयोग किसके साथ हैं।"
आतिशी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद जताई और कहा, "अगर ऐसा नहीं होता, तो यह सवाल उठेगा कि दाल में कुछ काला जरूर है।"
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
