मटर से निखारे अपनी खूबसूरती, जाने कैसे
मटर (Peas) सर्दी में खाये जाने वाली सब्जी है जो सूखी और रसेदार किसी भी तरह से बनायीं जा सकती है । इसमें सल्फर, फास्फोरस, क्लोरीन और पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यदि इसे अनाज और…
मटर (Peas) सर्दी में खाये जाने वाली सब्जी है जो सूखी और रसेदार किसी भी तरह से बनायीं जा सकती है । इसमें सल्फर, फास्फोरस, क्लोरीन और पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। यदि इसे अनाज और दालों के साथ खाया जाए, तो इसके बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। यदि केवल मटर को अधिक मात्रा में खाया जाए, तो यह पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इसे खाने से आवेरियन कैंसर नहीं होता। मटर हमे कई बीमारियों जैसे कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाता है और हमारे स्वास्थ्य का बेहतर ख़याल रखता है। इसके अलावा यह त्वचा की झाइयां से रक्षा कर रूप निखारने में भी सहायक है। आइए जानतें है मटर के फायदों के बारें में
# मटर अपने कम वसा और कम कैलोरी के साथ आपका वजन कम करने में सहायता करता है। यह कम कैलोरी के कारण शाकाहारी और गैर-शाकाहारी दोनों के लिये आहार हो सकता है।
# मटर में पाया जाने वाला पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट शरीर प्रतिक्रियाओं से बचाता है। मटर में ज्ञात खनिज जैसे ज़िंक, आयरन, कैल्सियम, मैगनीज़ और तांबा शामिल है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भूमिका निभाता है।
# मटर में उपस्थित विटामिन सी बालों को झड़ने से रोकता है और रूखे बालों की देखभाल में मदद करता है। साथ ही इसमें उपस्थित विटामिन ब 6, ब 12 और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा सिर तक पहुच पाती है और बालों के बढ़ने की गति बढ़ती है जिससे बाल लंबे होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
# मटर हमारे चेहरे के लिए एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जिससे हमारी त्वचा जवान और सुंदर दिखाई देती है। इसके साथ ही इसमें उपस्थित फ्लावोनोइड्स, केरोटीन हमारे शरीर को जवान और एनर्जी से भरपूर बनाने में मदद करते हैं। मटर में एंटीऑक्सीडेंट का गुण शरीर को चुस्त और दुरस्त बनाने में मदद करता है चेहरे के लिए इसका प्रयोग करने के लिए मटर की कुछ फलियों को पानी में उबाल लें फिर इसे पीसकर इसका लेप बना लें। फिर इस लेप से अपने चेहरे को रगड़ें और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आती है और चेहरे से धूल, मिट्टी और गंदगी दूर होती है इसके अलावा दूध में उबली हुई मटर और संतरे के छिलके को अच्छी तरह से पीसकर उबटन बनाएं और चेहरे पर अच्छे से रगदेन। इससे चेहरे का रंग साफ होता है, झाईयां और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
# मज़बूत हड्डियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होती हैं और मटर का सेवन करने से आपकी हड्डियां काफी मज़बूत हो जाती हैं। हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है।
# यदि जाड़ो के दिनों में उंगलियों सूज जाये तो मटर के दानों का काढ़ा बनाये और थोड़े गर्म काढ़े में कुछ देर उंगलियों डुबोकर रखनी चाहिए अथवा इसके साथ मीठा तेल मिलाकर उंगलियों को धोना चाहिये।
# मटर आँखों की रोशनी तेज़ करने के लिए जाने जाते हैं। मटर में मौजूद विटामिन ए (vitamin A) की अच्छी खासी मात्रा आँखों के लिए काफी अच्छी होती है और रेटिनल टिश्यू को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। इसमें लूटेन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो आँखों की दृष्टि में बढ़ोत्तरी करता है।
# त्वचा की उम्र का बढ़ना आपके लिए काफी बड़ी समस्या साबित होता है। वातावरण में बढ़ता प्रदूषण और इसके साथ हमारी खानपान की आदतें और जीवनशैली हमारी त्वचा को पहले की अपेक्षा ज्यादा उम्रदराज बनाती हैं। अगर आप झुर्रियों, महीन रेखाओं, रूखी या धब्बेदार त्वचा आदि से पीड़ित हैं तो मटर और शहद से बना फेस पैक आपके लिए काफी अच्छे साबित होते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
