24 घण्टे ऑनलाइन

बासी भोजन करने से सेहत को पहुंचाता है नुकसान, जानें कैसे

वक्त की कमी हो या फिर ज्यादा खाना बच गया हो, अक्सर हम रात का बासी खाना (Stale Food) गर्म करके खा लेते हैं। कुछ लोग तो समय न होने के कारण ऑफिस में भी रात का खाना गर्म करके ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात का…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

वक्त की कमी हो या फिर ज्यादा खाना बच गया हो, अक्सर हम रात का बासी खाना (Stale Food) गर्म करके खा लेते हैं। कुछ लोग तो समय न होने के कारण ऑफिस में भी रात का खाना गर्म करके ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात का बासी खाना (Stale Food) दोबारा गर्म करके खाने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रात के खाने का सेवन आपको बीमार बना सकता है। बासी खाने को दोबारा गर्म करने से उसमें पाए जाने वाले कंपाउंड में कुछ बदलाव आ जाते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए।

हमारे यहां सबसे ज्यादा लोग रात के चावल को गर्म करके बहुत चाव के साथ खाते हैं, लेकिन रात के चावलों को दोबारा गर्म करके खाना आपके पाचन के लिए सही नहीं रहता है। फूड्स स्टैंडर्ड्स एजेंसी (FSA) के मुताबिक, इससे आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए बासी चावल को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए।

पालक आयरन से भरपूर होता है, लेकिन रात की पालक की सब्जी को गर्म करके खाने से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसमें पाया जाने वाला नाइट्रेट दोबारा गर्म करने से विषाक्त तत्वों में बदल जाता है, जिससे आपके शरीर में कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

हमारे यहां ज्यादातर व्यंजनों में आलू का उपयोग किया जाता है, इसलिए इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है, लेकिन बासी बची हुई आलू की सब्जी को गर्म करके खाने से आपको पेट से संबंधित तकलीफें हो सकती है। बासी रखे हुए आलू के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

रात का बासी चिकन और अंडा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। बासी चिकन और अंडे को गर्म करके खाने से इसके प्रोटीन कॉम्पोजिशन में बदलाव आ जाता है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…