24 घण्टे ऑनलाइन

ककड़ी का सेवन इन समस्याओं के लिए होती है लाभकारी

गर्मियों (Summer) के दिनों में आपको अपना आहार ऐसा लेना चाहिए जो शरीर में पानी की भरपाई करते हुए इसे ठंडक प्रदान करें। ऐसे में इन दिनों ककड़ी (Kakadi) बहुत पसंद की जाती हैं। यह स्वाद में काफी रिफ्रेशिंग और ठंडी तासीर की…

24GhanteOnline
May 20, 2026
3 min read

गर्मियों (Summer) के दिनों में आपको अपना आहार ऐसा लेना चाहिए जो शरीर में पानी की भरपाई करते हुए इसे ठंडक प्रदान करें। ऐसे में इन दिनों ककड़ी (Kakadi) बहुत पसंद की जाती हैं। यह स्वाद में काफी रिफ्रेशिंग और ठंडी तासीर की होती है। इस मौसम में ककड़ी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गर्मी में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने का काम करती है। गर्मियों के दिनों में बाजार में ककड़ी (Kakadi)मिलना शुरू हो जाती है तो आप भी इस बार ककड़ी जरूर खाइये। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ककड़ी का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

शरीर को रखे हाइड्रेट

ककड़ी (Kakadi) में 90% पानी होता है जो, गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ककड़ी के नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी को पूरी होती ही है, शरीर के अंदर की गंदगी को भी बाहर निकालने में ये मदद करता है।

वेट लॉस में मिलती है मदद

ककड़ी खाने से वजन कम किया जा सकता है। क्योंकि ककड़ी में बहुत कम कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें वजन बढ़ाने वाला कोई तत्व नहीं होता। फाइबर में भी ये बहुत रिच है। इस वजह से इसे खाने के बाद पेट भरा रहता है और कुछ खाने का मन नहीं होता।

बचाएं कोलन कैंसर से

यह कम कैलोरी वाली सब्जियों में से एक है और इसमें सैचुरेटेड फैट नहीं होता है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो कब्ज को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा यह पेट में टॉक्सिन्स को नष्ट करके कोलन कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

ककड़ी (Kakadi) के बीज मस्तिष्क की गर्मी को दूर करते हैं, पुष्ट करते हैं। इसके सेवन से बौखलाहट, चिढ़चिढ़ापन, उन्माद आदि मानसिक विकार दूर हो जाते हैं, मस्तिष्क की गर्मी मिटाने और मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाने के लिए ककड़ी के बीज को ठंडाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

स्किन के लिए है फायदेमंद

ककड़ी स्किन और बालों के लिए अमृत के समान है। नियमिचत रूप से अगर ककड़ी खाई जाए तो बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही, स्किन भी चमकदार होती है। ककड़ी का जूस पीने से दाग-धब्बे गायब होने लगते हैं।

किडनी के लिए लाभकारी

ककड़ी (Kakadi) को नियमित रूप से खाने से, शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद मिलती है। ककड़ी में मौजूद पानी और पोटेशियम से यूरिक एसिड और गुर्दे की अशुद्धियों को निकालने में मदद करता है। यह गठिया के इलाज में भी लाभकारी मानी जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…