बॉडी में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये
अगर रात के खाने के बारे में सोचते हुए आपके मन में मीट, सब्जी और साबुत अनाज से बनी रोटियों का ख्याल आता है तो आप पक्का एक फूडी किस्म के शख्स हैं। फूडी लोगों को अपनी थाली में सबकुछ चाहिए होता है फिर चाहे वे कार्ब हो या…
अगर रात के खाने के बारे में सोचते हुए आपके मन में मीट, सब्जी और साबुत अनाज से बनी रोटियों का ख्याल आता है तो आप पक्का एक फूडी किस्म के शख्स हैं। फूडी लोगों को अपनी थाली में सबकुछ चाहिए होता है फिर चाहे वे कार्ब हो या फैट लेकिन प्रोटीन (protein) उन्हें अधिक मात्रा में खाना पसंद होता है।
क्या आप भी रात के खाने में प्रोटीन (protein) को तलाशते हैं। लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि हमारे पास प्रोटीन (protein) के रूप में ज्यादातर मांसाहार ही होता है। यही बात स्नैक और दोपहर के खाने पर भी लागू होती है। चूंकि हमारे पास दिन में किसी भी वक्त प्रोटीन (protein) लेने का सही फूड नहीं होता इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी देखी जाती है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ मांसाहार में ही प्रोटीन (protein) होता है। कुछ शाकाहारी फूड ऐसे भी हैं, जिन्हें प्रोटीन पैक्ड कहा जाता है और आप दिन में किसी भी वक्त इनकी छोटी-छोटी मात्रा लेकर शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति कर सकते हैं।
इन प्रोटीन (protein) फूड का सेवन करते वक्त इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि आपका शरीर एक बार ही ज्यादा प्रोटीन का प्रयोग कर सकता है। लेकिन जब एक बार ये पच जाता है तो बाकी बचा प्रोटीन अपशिष्ट बन जाता है और शरीर के लिए हानिकारक बन जाता है। इसलिए दिन में कम-कम मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
दालें
दालों को प्रोटीन का एक बेहद ही अच्छा स्त्रोत बताया जाता है, जो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती हैं। दाल उन लोगों के लिए बेहद विशेष होती हैं, जो शाकाहारी हैं और शाकाहारी डाइट लेना पसंद करते हैं। आधा कप दाल आपके भोजन में 9 ग्राम प्रोटीन और 15 ग्राम फाइबर प्रदान करती है।
टोफू
कुछ वक्त तक टोफू को बेहद ही बोरिंग सा प्रोटीन स्त्रोत माना जाता था लेकिन अब सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक टोफू लोगों के बीच पसंदीदा फूड बन गया है। इतना ही नहीं इसका प्रयोग डेजर्ट में भी होने लगा है। इस प्रोटीन पैक्ड फूड का मुख्य आकर्षण ये है कि इसे आप मनमाफिक कोई भी स्वाद दे सकते हैं और किसी भी तरीके से आसानी से बना सकते हैं। आपको बता दें कि एक कप कटे टोफू में 10 ग्राम प्रोटीन होता है, जो बिल्कुल शुद्ध होता है।
ब्लैक बीन्स
ब्लैक बीन्स एंटीऑक्सिडेंट के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक हैं और सभी बीन्स और फलियों में से सबसे स्वस्थ बीन्स में से एक हैं। इसका गहरा रंग इनमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट घटक को इंगित करता है और इनमें दूसरी फलियों की तुलना में कम स्टार्च भी होता है। दिन में किसी भी वक्त अपनी प्लेट में आधा कप ब्लैक बीन्स रखें और इससे आपको 8 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
क्विनोआ
एक कप ग्लूटन फ्री क्विनोआ में 8 ग्राम तक प्रोटीन होता है, जो इसे प्रोटीन के सबसे समृद्ध स्त्रोतों में से एक बनाता है। इतना ही नहीं इसमें मैग्निशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर की भी प्रचुर मात्रा होती है। आप इसे पका सकते हैं, भून सकते हैं या फिर किसी डिश के साथ फ्राई कर खा सकते हैं।
अमरनाथ
अमरनाथ की पौष्टिक मात्रा क्विनोआ और टोफू के समान होती है, हालांकि आकार में ये बहुत ज्यादा छोटा होता है। एक कप पके अमरनाथ से आपको 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इतना ही इसे आयरन, बी विटामिन और मैग्नीशियम का भी एक शानदार स्रोत माना जाता है। आप चाहे तो इसे बर्गर में डालकर या फिर दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
