कच्चा ही करें इन आहार का सेवन, पकाने से नष्ट होते हैं न्यूट्रिशन
स्वस्थ रहने की चाहत में आपका आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी अपने आहार (Food) में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और सेहत को फायदा पहुचाने का काम करें। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या खाते…
स्वस्थ रहने की चाहत में आपका आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी अपने आहार (Food) में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और सेहत को फायदा पहुचाने का काम करें। स्वस्थ रहने के लिए हम क्या खाते हैं, इस पर ध्यान देना जरुरी है लेकिन यह भी जरुरी है कि हम कैसे खा रहे हैं। जी हां, पोषक तत्वों का सेवन सही तरीके से किया जाना जरूरी हैं अन्यथा इनका आपके शरीर को फायदा नहीं मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार (Food) की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन कच्चा (Raw Food) करना ही बेहतर रहता हैं। यहां बताए जा रहे आहार को पकाकर खाने से इनके न्यूट्रिशन नष्ट होने का डर बना रहता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
प्याज
प्याज ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घऱ में इस्तेमाल होती है। इसे दाल, सब्जी, ग्रेवी बनाने के लिए पकाया जाता है। अगर आप प्याज के सारे पोषक तत्व चाहते हैं तो इन्हें कच्चा सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर को सही रखने में मदद करते हैं। वहीं कच्चे सलाद में आने वाली महक खास एलेसिन नामक कंपाउड की वजह से आती है जो कि हार्ट की बीमारी को कम करने, बोन डेसिंटी को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को घटाने में मदद करती है।
लहसुन
इस शक्तिशाली फूड में सल्फर से भरपूर एमिनो एसिड होता है, जिसका नाम एलिन होता है। इसके अलावा लहसुन में एक प्रोटीन बेस्ड एंजाइम पाया जाता है, जिसे एलिनास कहते हैं। जब हम लहसुन को छीलते और काटते हैं तो आप एक और तत्व को इसमें मिला देते हैं, जिसे एलिसिन कहते हैं। एलिसिन एक बहुत ही शक्तिशाली एंटी-बायोटिक है, जिसके साथ ही इसमें एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। दुर्भाग्यवश लहसुन को पकाने से उसमें से एलिसिन निकल जाता है और अन्य तत्व भी कम प्रभावी हो जाते हैं। किसी भी डिश को तैयार करने के बाद उसमें घिस, काट या फिर पीस कर लहसुन का इस्तेमाल करें। इससे आपको अधिक पोषण तो मिलेगा ही साथ ही स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।
चुकंदर
चुकंदर आयरन से भरपूर सब्जी है। जिसे कच्चा खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। सलाद या जूस बनाकर पीने से चुकंदर के सारे पोषक तत्व मिलते हैं। चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं ये सब्जी एनर्जी भी भरपूर मात्रा में देता है।
नारियल
नारियल पानी और कच्चा नारियल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल में मैग्नीशियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कच्चे नारियल को पकाकर खाने से सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है।
टमाटर
टमाटर को ग्रेवी बनाने और सलाद के लिए हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप अगर टमाटर के पूरे पोषक तत्व का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सलाद के रूप में खाना ज्यादा फायदेमंद है। पकाने से टमाटर के जरूरी पोषण तत्व खत्म हो जाते हैं।
लाल शिमला मिर्च
कच्ची लाल मिर्च में विटामिन सी, बी6, ई और मैग्निशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। लेकिन लाल मिर्च को पकाने से उसमें विटामिन सी कम हो जाता है। अगर आपको इसे पकाकर ही खाना है तो आपके लिए इन्हें भुनना अधिक सेहतमंद विकल्प साबित हो सकता है। ये विटामिन को सहेज कर रखने में मदद करता है। इसलिए इसे आप सलाद के साथ कच्चा खा सकते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, लेकिन इससे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद है, पकाकर नहीं। ब्रोकली को पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
सूखे मेवे
कई बार लोग सूखे मेवे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका नुकसान ये है कि इस प्रक्रिया में आयरन और मैग्नीशियम कम हो जाता है और कैलोरी बढ़ने से फैट की मात्रा बढ़ जाती है। सूखे मेवों को अगर आप कच्चा खाएंगे तो इससे आपको फायदा मिलेगा, लेकिन अगर आप इसे भूनकर खाते हैं, तो इसका नुकसान होगा। हाई कैलोरी की वजह से आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ये आपको फायदा नहीं पहुंचाता।
जैतून का तेल
कई लोग भोजन पकाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करते हैं, स्वस्थ वज़न बनाए रखने के लिए। हालांकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की जैतून के तेल का बिना पकाएं यानी कच्चा इस्तेमाल करना ही बेहतर होता हैं क्योंकि यह विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो की पकाने के दौरान अधिक गर्म होने से नष्ट हो जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
