मिट्टी के बर्तन में पहली बार खाना बनाने से पहले करें ये काम
शहरों में खाना पकाने के लिए लोग एल्यूमीनियम या फिर स्टील के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) में पके खाने का स्वाद अलग ही आता है। इसमें पके खाने को खाकर शरीर को कई तरह के फायदे…

शहरों में खाना पकाने के लिए लोग एल्यूमीनियम या फिर स्टील के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) में पके खाने का स्वाद अलग ही आता है। इसमें पके खाने को खाकर शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें तैयार खाने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि मिट्टी के बर्तन बहुत जल्दी टूट जाते है। ऐसे में जानिए पहली बार मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) का इस्तेमाल करने से पहले आपको क्या करना चाहिए।
पहले करें साफ
नए मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) को कपड़े से साफ करें। इसके लिए किसी भी सूती कपड़े को लें और इसे अच्छी तरह से पोंछ लें। जब इसे पूरी तरह से साफ कर लें और इससे सारी धूल मिट्टी भी निकल जाए तो डिश वॉश से इसे एक बार साफ करें और फिर पानी से धो लें।
पानी में भिगोएं बर्तन
मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) में खाना पकाने से पहले आपको कम से कम 12 घंटे के लिए इसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। आप रात में ऐसा कर सकते हैं। अगली सुबह इस बर्तन को पानी से निकालें और फिर से सूती कपड़े पर रख दें।
अच्छे से सुखाएं
बर्तन को पानी से निकालने के कुछ देर बाद इसे धूप में रख सकते हैं। चाहें तो कमरे में भी इसे किसी साफ जगह पर कुछ देर के लिए रखें और सुखा लें।
करें ग्रीसिंग
धोकर सुखाए गए मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) को इस्तेमाल करने से पहले इसकी ग्रीसिंग करें। इसके लिए आपको तेल की जरूरत होगी। आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्तने के साइज को देखते हुए तेल लें और फिर इसमें डालकर अच्छे से गर्म कर दें।
नहीं टूटेगा बर्तन
मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) गैस पर रखकर टूटने की शिकायत महिलाएं अक्सर करती हैं। आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो इसे इस्तेमाल करते हुए हमेशा आंच बिल्कुल धीमी रखें। क्योंकि तेज आंच पर इसके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
