24 घण्टे ऑनलाइन

मूंगफली खाने के बाद न खाएं ये चीजें, होता है नुकसान

सर्दियों का सीजन मूंगफली (Peanut) का होता है। जयादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। हेल्थ के लिहाज से मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद मानी जाती है। बता दें कि मूंगफली में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और…

24GhanteOnline
April 21, 2026
2 min read

सर्दियों का सीजन मूंगफली (Peanut) का होता है। जयादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। हेल्थ के लिहाज से मूंगफली खाना बेहद फायदेमंद मानी जाती है। बता दें कि मूंगफली में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि शरीर के लिए फायदेमंद मूंगफली को ठीक तरह से न खाया जाए तो हेल्थ को नुकसान हो सकता है। कुछ लोग मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन इसे खाने के बाद कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए।

न पिएं दूध


अगर आप मूंगफली (Peanut) खा रहे हैं तो दूध पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से हमारा डाइजेशन गड़बड़ हो सकता है। इसके चलते पेट में दर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। मूंगफली खाने के लगभग एक घंटे के बाद ही दूध पिएं। एक्सपर्ट कहती हैं कि मूंगफली को दूध के साथ पचाना थोड़ा मुश्किल होता है।

न खाएं खट्टे फल


एक्सपर्ट बताती हैं कि मूंगफली खाने के बाद खट्टे फल भी न खाएं। खट्टे फल खाने के बाद एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है।अगर किसी व्यक्ति को पहले से एलर्जी है, तो उसे मूंगफली के बाद खट्टे फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

मूंगफली (Peanut) के बाद पानी


कुछ लोग अक्सर मूंगफली खाने के बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन आप ऐसा करने से बचें। मूंगफली खाने के बाद पानी पीना हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। मूंगफली के बाद पानी पीने से गले में खराश और दूसरी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आप मूंगफली खाने के आधे घंटे बाद पानी पी सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान


एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी या फिर खांसी जैसी दिक्कत है तो मूंगफली न खाएं। इससे समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ ही, किसी भी मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…