24 घण्टे ऑनलाइन

मेट्रो में सफर हुआ महंगा, अब यात्रियों को देना होगा इतना किराया

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से मेट्रो से सफर करने वालों को ज्यादा किराया देना होगा। लोगों को अब मेट्रो से यात्रा की दूरी के आधार पर…

24GhanteOnline
August 25, 2025
2 min read

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से मेट्रो से सफर करने वालों को ज्यादा किराया देना होगा। लोगों को अब मेट्रो से यात्रा की दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक ज्यादा पैसे देने होंगे हैं, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक अधिक चार्ज देना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किराये में बढ़ोतरी के पीछे दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का तर्क है कि मेट्रो फेज 4 पूरा होने के अंतिम चरण में है इसके बाद रखरखाव का खर्च बढ़ेगा, जिसके चलते किराया बढ़ाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सेवाओं के यात्री किराए में आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से संशोधन किया गया है। यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक)। 25 अगस्त 2025 से लागू होने वाले नए किराया स्लैब इस प्रकार हैं:-

सामान्य दिनों में दूरी के हिसाब से किराया


0-2 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹10 से बढ़कर ₹11

2-5 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹20 से बढ़कर ₹21

5-12 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹30 से बढ़कर ₹32

12-21 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹40 से बढ़कर ₹43

21-32 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹50 से बढ़कर ₹54

32 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा: किराया ₹60 से बढ़कर ₹64

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी इसी तरह का संशोधन किया गया है, यहां किराये में ₹1 से ₹5 तक की बढ़ोतरी की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…