24 घण्टे ऑनलाइन

Delhi Elections: EC ने 477 उम्मीदवारों के नामांकन किए खारिज, मात्र इतनें हुए OK

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi Elections) की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 जनवरी थी। इस दौरान कुल 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। लेकिन, चुनाव आयोग ने…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi Elections) की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 जनवरी थी। इस दौरान कुल 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। लेकिन, चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान 477 नामांकन को खारिज कर दिया है। ये नामांकन दस्तावेजों की कमी के कारण खारिज किए गए हैं। वहीं, आयोग ने 1040 नामांकन पत्र ही स्वीकार किए गए हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अधिकारियों ने बताया कि 20 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Elections) के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास 19 और 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने का मौका रहेगा। 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का समय खत्म हो जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीदवारों की अंतिम सूची के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी जारी किया जाएगा। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे।

बता दें कि नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी को सबसे हॉट सीट नई दिल्ली विधानसभा से कुल 29 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाजपा से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनाव मैदान में है। जबकि सबसे कम 7 उम्मीदवारों ने पटेल नगर विधानसभा से नामांकन किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…