Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट को जारी कर दिया है। बता दें कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट को जारी कर दिया है। बता दें कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धनक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी (Virendra Bidhuri) और बदरपुर से अर्जुन भडाना (Arjun Bhadana) को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी सूची के साथ प्रत्याशियों को पार्टी ने जीत की शुभकामनाएं भी दी हैं। इसके साथ पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली वालों का भरोसा कांग्रेस के साथ है।
ओखला से अरीबा खान को बनाया प्रत्याशी
इससे पहले जारी की गई तीसरी सूची में पार्टी ने पटेल नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और ओखला से पार्षद अरीबा खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार
अन्य उम्मीदवारों में पार्टी ने किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और हरि नगर से प्रेम शर्मा को भी अपना उम्मीदवार बनाया था। गोकलपुर विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस चुकी है 68 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21, दूसरी सूची में 26 और तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब तक कांग्रेस 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
