CM रेखा गुप्ता की CRPF का जेड सिक्योरिटी वापस, जानें अब कौन करेगा सुरक्षा
नई दिल्ली। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर फिर से बदलाव किया गया है। सीएम रेखा (CM Rekha Gupta) को दी गई सीआरपीएफ (CRPF) की…
नई दिल्ली। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर फिर से बदलाव किया गया है। सीएम रेखा (CM Rekha Gupta) को दी गई सीआरपीएफ (CRPF) की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली सीएम की सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
दरअसल, 20 अगस्त की सुबह सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर उस वक्त हमला हुआ था, जब वह सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने ऑफिस में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुन रही थी। इस दौरान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेशभाई खिमजी सकारिया ने हमला कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने सीएम पर हमले की जांच के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीएम ऑफिस ने इस हमले को ‘‘उनकी हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया था।
सीएम पर हमले के एक दिन बाद गृह मंत्रालय ने विशिष्ट व्यक्तियों को दी जाने वाली सीआरपीएफ की ‘वीआईपी’ सिक्योरिटी विंग को केंद्र के ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रेखा गुप्ता को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था।
सूत्रों की मानें तो सीआरपीएफ सुरक्षा वापस ले ली गई है और अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ही फिर से सीएम को सुरक्षा प्रदान कर रही है। सीआरपीएफ सुरक्षा (CRPF Security) बढ़ाने का आदेश केंद्र द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया जाना था, लेकिन योजना में बदलाव हुआ और सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
