24 घण्टे ऑनलाइन

इस मेवे का ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक

अंगूर को सुखाकर ही किशमिश (Raisin) तैयार की जाती है। किशमिश खाने में जितनी मीठी होती है उतने ही अधिक इसके गुण भी हैं। खासतौर पर सर्दियों में किशमिश खाने से इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। थकावट दूर करने से लेकर कई…

24GhanteOnline
November 11, 2025
3 min read

अंगूर को सुखाकर ही किशमिश (Raisin) तैयार की जाती है। किशमिश खाने में जितनी मीठी होती है उतने ही अधिक इसके गुण भी हैं। खासतौर पर सर्दियों में किशमिश खाने से इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। थकावट दूर करने से लेकर कई बीमारियों में राहत देने तक के काम आती है किशमिश।

जिन लोगों का एनर्जी लेवल काफी लो रहता है उनके लिए किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। किशमिश का सेवन एनर्जी के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। किशमिश में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन B-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते हैं।

इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल बढ़ता है। यूं तो किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सिमित मात्रा में किया जाए तो उसका फायदा मिलता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

किशमिश के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ऐसे में आइए जानते हैं अत्यधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने के नुकसानों के बारे में...

पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर


किशमिश में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन डाइजेस्टिव हेल्थ पर गलत असर डालता है। किशमिश का अधिक सेवन डिहाईड्रेशन, अपच और अन्य पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्किन एलर्जी


किशमिश खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार किशमिश खा रहे हैं और आपको स्किन रैशेज, लालीपन, खुजली होती है तो इसका सेवन करने से बचें।

सांस लेने में परेशानी


किशमिश का अधिक सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही नहीं, इससे दस्त, उल्टी, गैस और बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है।

बढ़ता है वजन


किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। ये वजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल


किशमिश में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है ऐसे में कम मात्रा में इसका सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

फैटी लिवर


लिवर के लिए भी किशमिश का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे फैटी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

एक दिन में कितनी खाएं


हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रातभर भिगोई हुई किशमिश खाना ही बेहतर होते हैं। आप एक दिन में 5-7 किशमिश खा सकते हैं, खाली पेट इनका सेवन ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

40-50 ग्राम किशमिश (Raisin)  में पोषक तत्वों की मात्रा


कैलोरी - 129

प्रोटीन - 1.42 ग्राम

वसा - 0.11 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट - 34.11 ग्राम

शर्करा - 28.03 ग्राम

डायबिटो - 1.9 जी

विटामिन सी - 1 मिलीग्राम (मिलीग्राम)

कैल्शियम - 27 मिलीग्राम

लोहा - 0.77 मिलीग्राम

मैग्नीशियम - 15 मिलीग्राम

पोटेशियम - 320 मिलीग्राम

फॉस्फोरस - 42 मिलीग्राम

सोडियम - 11 मिलीग्राम

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।