24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रांसजेंडर्स को स्कॉलरशिप... दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की घोषणा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र (Congress Manifesto) में LGBTQ…

24GhanteOnline
January 29, 2025
3 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र (Congress Manifesto) में LGBTQ कम्युनिटी से लेकर दलित और यमुना नदी तक, कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने यमुना नदी को साफ करने का एक्शन प्लान भी अपने चुनाव घोषणा पत्र में बताया है। ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने दिल्ली चुनाव में जीतकर सत्ता में आने पर दिल्ली में सौ इंदिरा कैंटीन शुरू करने का वादा किया है। इंदिरा कैंटीन से 5 रुपये में खाना दिया जाएगा।

कांग्रेस ने LGBTQ कम्युनिटी के लिए खास स्पेस देने का वादा करने के साथ ही कहा है कि ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा प्रदान की जाएगी और सेंसिटिविटी ट्रेनिंग भी चलाएंगे। पार्टी ने दलित वर्ग के लिए फ्री चार धाम यात्रा कराने का वादा किया है। इस चार धाम यात्रा के तहत गौतम बुद्ध से जुड़े स्थान शामिल होंगे। इस योजना के तहत कांग्रेस ने सरकार बनने पर सारनाथ, बोध गया, संत रविदास की जन्मस्थली और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने सरकार बनने पर छह महीने के भीतर अधिक मजबूत लोकपाल विधेयक पारित करने का वादा किया है। पार्टी ने कहा है कि एलजी को इस पर कोई बहाना नहीं बनाने देंगे। कांग्रेस ने शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार के समय के आई केयर फंड, रोगी कल्याण समितियों, स्कूल कल्याण समितियों और भागीदारी योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया है। घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को सशक्त बनाने के लिए 15 फीसदी सरकारी ठेके उन्हें देने, छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने और तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर बनवाने का भी वादा किया है।

महाकुंभ संगम हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- घटना पर सरकार ले सबक


कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में जातिगत सर्वे कराने का वादा करते हुए कहा है कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सरकारी विभागों, संस्थानों में ओबीसी को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

पार्टी ने क्रीमी लेयर की सीमा भी 12 लाख रुपये करने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने पंजाबी, उर्दू और भोजपुरी शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का वादा करते हुए यह भी कहा है कि वक्फ बोर्ड का गठन करके ईमाम को मिलने वाले भत्ते के मामले का निस्तारण कराएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…