24 घण्टे ऑनलाइन

खून का जमना हो सकता है जानलेवा, न करें नजरंदाज

ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जमने (Blood clotting) को कभी-कभी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपको कहीं चोट लगती है तो थक्के शरीर से ज्यादा खून निकलने से रोकते हैं। हालांकि ब्लड क्लॉट कभी-कभी खतरनाक भी होते…

24GhanteOnline
November 8, 2025
2 min read

ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्के जमने (Blood clotting) को कभी-कभी अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आपको कहीं चोट लगती है तो थक्के शरीर से ज्यादा खून निकलने से रोकते हैं। हालांकि ब्लड क्लॉट कभी-कभी खतरनाक भी होते हैं। जब क्लॉटिंग शरीर के अंदर नसों में होने लगती है, तो यह खतरनाक बन जाती है। दरअसल, थक्के खून के बहाव को रोकते हैं, जिसकी वजह से जान जाने का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं ब्लड क्लॉट के उन लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है।

हाथ या पैरों में सूजन 

अगर आपके हाथों या पैरों में सूजन हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह ब्लड क्लॉट का एक लक्षण हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट वेबएमडी (WebMD) के मुताबिक, अगर आपको अक्सर दर्द के साथ-साथ सूजन की समस्या रहती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

त्वचा का लाल होना 

अगर बाजू या टांगों में खिंचाव या दर्द के साथ-साथ सूजन हो और त्वचा का रंग गहरा लाल या नीला पड़ जाए तो यह ब्लड क्लॉट का संकेत हो सकता है। अगर आप मामूली समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देंगे तो यह आगे चलकर खतरनाक हो सकता है।

सीने में दर्द 

हर बार सीने में दर्द सिर्फ हार्ट अटैक का ही संकेत नहीं होता है, बल्कि यह पल्मोनरी एम्बोलिज्म का लक्षण भी हो सकता है। इसमें फेफड़ों में खून के थक्के जम जाते हैं। दरअसल, इसमें बहुत तेज दर्द होता है और सांस लेने पर यह दर्द और भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

सांस लेने में तकलीफ 

यह एक गंभीर लक्षण है। दरअसल, जब फेफड़ों में खून के थक्के बन जाते हैं तो ऑक्सीजन का बहाव धीमा हो जाता है और इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी होने लगती है। अगर आपको ये लक्षण अचानक दिखते हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…