24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल के बयान के खिलाफ भाजपा का पूर्वांचल सम्मान मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्वांचलियों को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी पूर्वांचल सम्मान मार्च (Purvanchal Samman March) निकाल रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read
केजरीवाल के बयान के खिलाफ भाजपा का पूर्वांचल सम्मान मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्वांचलियों को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी पूर्वांचल सम्मान मार्च (Purvanchal Samman March) निकाल रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। उन पर पानी की बौछार की गई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक मार्च (Purvanchal Samman March) निकाल रही है। इस प्रोटेस्ट का नाम पूर्वांचल सम्मान मार्च है। कार्यकर्ता हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीाडिया से कहा था कि यूपी-बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोटों के लिए आवेदन दिया गया था। दिल्ली विधानसभा में 1 लाख वोट हैं तो फिर 13 हजार नए लोग कहां से आ गए? उनके इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया था।

भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा को नौकरी, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं है, ये लोग केवल मुझे गालियां देते हैं। दिल्ली में इसीलिए इन्हें कोई वोट नहीं दे रहा है। आप सरकार ने पूर्वांचल समाज के हित के लिए काम किए। हमने पूर्वांचल समाज के भाई-बहनों और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए ढेरों काम किए। कच्ची कॉलोनियों में पानी और सीवर की लाइन बिछवाई, स्कूल और अस्पताल बनवाए। भाजपा वाले बिना किसी मुद्दे के धरना और गंदी राजनीति करते हैं।' मनोज तिवारी पर बरसे सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे? पूर्वांचल मोर्चा कहां था? जब मेरे क्षेत्र में छठ घाट तोड़ा गया, तब मनोज तिवारी कहां थे?'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…