तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, इस दिन से लागू होंगी नई शर्तें
IRCTC वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के लिए 1 जुलाई 2025 से आधार कार्ड अनिवार्य होगा। यात्रियों को अपना आधार नंबर IRCTC प्रोफाइल से लिंक और वेरीफाई कराना होगा। 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल…
IRCTC वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) के लिए 1 जुलाई 2025 से आधार कार्ड अनिवार्य होगा। यात्रियों को अपना आधार नंबर IRCTC प्रोफाइल से लिंक और वेरीफाई कराना होगा। 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा।
नए नियम के मुताबिक, तत्काल बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) शुरू होने के पहले 30 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, जिससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिल सके। नए नियमों के तहत 1 जुलाई 2025 से AC क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और Non-AC क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक एजेंट्स के लिए प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था यात्रियों को प्राथमिकता देने और बुकिंग प्रक्रिया को अधिक निष्पक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। रेलवे ने यह भी कहा है कि टिकट बुक कराने वाले जिन लोगों की आईडी आधार से लिंक होगी, ऐसे लोगों को तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता दी जाएगी।
आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में सिस्टम पर टिकट बुक कराने की इजाजत नहीं है। ऐसे में जिन लोगों के अकाउंट आधार से लिंक होंगे, रेलवे की घोषणा के मुताबिक उन्हें टिकट बुक कराने में अधिक सहूलियत होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
