24 घण्टे ऑनलाइन

बिना तकिए के सोने के होते है ये फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

रात को सुकून की नींद (Sleep) मिल जाए तो अगले दिन की शुरुआत सुकून के साथ होती हैं। रात को सोते समय कई लोगों को तकिये की जरूरत पड़ती हैं तो कई लोग बिना तकिए के सोना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि सोते समय तकिये…

24GhanteOnline
May 11, 2026
4 min read

रात को सुकून की नींद (Sleep) मिल जाए तो अगले दिन की शुरुआत सुकून के साथ होती हैं। रात को सोते समय कई लोगों को तकिये की जरूरत पड़ती हैं तो कई लोग बिना तकिए के सोना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि सोते समय तकिये का ना इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जी हां, बिना तकिये के सोने (Sleeping) से कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं जो आज हम आपको इस कड़ी में बताने जा रहे हैं। तो जल्दी बिना तकिए के सोने की आदत डालें और स्वस्थ रहे।

सिर दर्द से बचाव

अगर आप तकिया के साथ सोते हैं तो अक्सर आपने देखा होगा कि आप सुबह एक हल्के हल्के सिर दर्द के साथ उठते है। इसका कारण आपका तकिया ही होता है। अगले दिन आपको बिना तकिया के सो (Sleeping)  कर देखना चाहिए और इससे आपको सिर दर्द नहीं होगा। सॉफ्ट तकिया के साथ सोने से आपके सिर तक ब्लड फ्लो आसानी से नहीं पहुंचता है जिस कारण ऑक्सीजन की सप्लाई भी कम हो जाती है। इस कारण आपको सिर दर्द महसूस करना पड़ सकता है।

स्ट्रेस कम करता है

अगर आप तकिया की वजह से एक गलत अवस्था में लेट जाते हैं तो आपको पूरी रात बेचैनी लगी रहती है और आप सही से सो नहीं पाते हैं बल्कि इधर उधर करवट लेते रहते है। इससे आपको स्ट्रेस भी महसूस होती है और हो सकता है मानसिक समस्या का भी आपको इस कारण सामना करना पड़े। अगर आप बिना तकिया के सोते (Sleeping)  हैं तो आपके स्ट्रेस हार्मोन कम हो जाते हैं जिस कारण आप चैन से एक ही अवस्था में सो पाते हैं।

कमर दर्द से बचाता है

हम में से काफी लोग ऐसे तकिया का प्रयोग करते हैं जो हमारी रीढ़ की हड्डी को उसकी प्राकृतिक शेप में रहने में सपोर्ट नहीं करते है। आप अगर एक से अधिक या ज्यादा उठे हुए तकिया का प्रयोग करते हैं तो इससे आपकी गर्दन आपके बाकी शरीर से ऊपर उठ जाती है जोकि आपके पोस्चर को खराब करते हैं। यह आपकी एक अप्राकृतिक सोने की अवस्था हो जाती है। तकिया के बिना सोने से आपकी कमर दर्द करने से बचने लग जाती है।

गर्दन दर्द से बचाता है

अधिकतर तकिया हमारी गर्दन को भी आवश्यक सपोर्ट प्रदान नहीं करते हैं और इससे हमारा सोने का पोस्चर बहुत बेकार हो जाता है जिस कारण हमारी गर्दन में दर्द हो सकता है। अगर आप तकिया का प्रयोग नहीं करते हैं तो इससे आपका सिर आपके बाकी शरीर के साथ प्राकृतिक अवस्था में ही सोता है जिससे आपकी गर्दन की नर्व डेमेज होने से बच जाती है और आपकी मसल्स भी स्ट्रेन होने से बच जाती हैं। इसलिए बिना तकिया के सोने से आपकी गर्दन दर्द होने से बच सकती है।

मुंह के एक्ने से बचाता है

अगर आप तकिया के साथ सोते हैं तो इससे आप अपना मुंह तकिया पर रख कर सोते हैं। तकिया को बहुत कम धोया जाता है और कई गतिविधियों के कारण तकिया में भी धूल मिट्टी और काफी ज्यादा बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं जिसके कारण आपके मुंह पर एक्ने और पिंपल हो सकते हैं। अगर आप तकिया के बिना सोते हैं तो यह रिस्क काफी कम हो सकता है।

आपके बालों के लिए भी होता है बेहतर

अगर आप तकिया का प्रयोग करके सोते हैं तो हो सकता है तकिया कॉटन का हो। इस कारण तकिया का कवर आपके बालों से सारा तेल और सारे आवश्यक पोषण निकाल लेता है जिस के कारण आप के बाल झड़ सकते हैं और अधिक कमजोर हो सकते हैं। लेकिन अगर आप बिना तकिया के सोते (Sleeping)  हैं तो आपके बाल हेल्दी रहते हैं और काफी मजबूत भी रहते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…