मुफ्त बिजली और पानी... दिल्ली में किराएदारों के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में किराएदारों लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के लाखों किराएदारों को भी…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में किराएदारों लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के लाखों किराएदारों को भी बिजली और पानी मुफ्त में मिलेगा। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने के बाद ऐसा सिस्टम बनाएंगे कि किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी मिले।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर किराए पर पुर्वांचल के लोग रहते हैं। एक एक मकान में 100/100 किराएदार बहुत गरीबी में रहते उनको इन चीजों का फायदा मिलना चाहिए। मैं दिल्ली में जगह जगह घूम रहा हूं लोग कह रहे हैं कि हमें आपके मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल, अस्पताल सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है लेकिन मुफ्त बिजली और पानी का नहीं।
डॉक्यूमेंट्री से BJP इतना क्यों डरी हुई है?
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी थी। पत्रकारों को फिल्म दिखानी थी। ये एक प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। कोई वोट नहीं मांगा जा रहा था। फिर बीजेपी इतना क्यों डरी हुई है? मैंने तो नहीं देखी लेकिन बताया जा रहा है कि जिस तरीके से भाजपा ने षड्यंत्र करके आम आदमी पार्टी नेताओं को जेल में डाला उससे पर्दा उठाती है। मुझे उम्मीद है कि इजाजत मिलेगी।
अरविंद केजरीवाल की डॉक्यूमेंट्री पर लगी, आप का दावा- बीजेपी ने रुकवाई स्क्रीनिंग
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के कुकर्मों का पता चलना चाहिए। वहां कोई पार्टी का झंडा नहीं था। इलेक्शन कमीशन से इजाजत लेने की जरूरत नहीं थी। कुछ दिनों पहले मोदी जी पर भी फिल्म बनी थी तो क्या उसमें भी इजाजत ली गई? भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर सवाल उठाए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि उसमें सबकुछ ठीक है। बीजेपी ऐसा करती रहती है।
बीजेपी का संकल्प पत्र ‘केजरीवाल पत्र’ है
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सरे आम खुले में स्वीकार किया कि दिल्ली में केजरीवाल की ढेरों कल्याणकारी योजनाएं चल रहीं हैं जिसका लाभ बीजेपी वालों के परिवारों को भी मिल रहा है। हमें राजनीति करनी नहीं आती, काम करना आता है और काम ऐसा करते हैं कि हमारे विरोधी भी उसकी तारीफ करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र नहीं है बल्कि ‘केजरीवाल पत्र’ है कि दिल्ली में केजरीवाल की सभी योजनाओं को जारी रखेंगे। बीजेपी का कहना है ‘केजरीवाल वाले सारे काम करने के लिए बीजेपी को वोट दो।’ केजरीवाल वाले सारे काम तो केजरीवाल ही ज्यादा अच्छे करेगा, फिर कोई बीजेपी को वोट क्यो दे?
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
