मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं, इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद…
नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं, इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी सीएम होंगे।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं, छोटे भाई हैं और सबसे प्यारे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। सब कह रहे हैं कि भले आम आदमी पार्टी की 2-4 सीटें कम आएं, लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की ही बन रही है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर से उपमुख्यमंत्री बनेंगे।
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि आप लोगों का विधायक अगर उपमुख्यमंत्री होगा, तो सारे अधिकारी फोन पर ही आपके काम कर देंगे। किसी अफ़सर की हिम्मत नहीं होगी, जो उपमुख्यमंत्री की विधानसभा के आदमी का फ़ोन ना उठाए।
हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप
प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि जो लोग बिजली का बिल जीरो चाहते हैं, वे आम आदमी पार्टी को वोट दें और जो लोग बिजली बिल के रूप में भारी रकम चाहते हैं, वे भाजपा को वोट दें। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे लोग बिजली पर सब्सिडी समाप्त कर देंगे, बीजेपी वाले मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
