राम मंदिर से 'सोने की रामचरितमानस' भी गायब... केजरीवाल बोले- एक और महापाप
नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी…

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने एक और महापाप किया है।
उधर, ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरएसएस से पूछा कि वह देश को बताए कि हिंदुओं के खिलाफ किसने काम किया या उन्हें किसने बदनाम किया? क्या उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने मंदिर का चंदा चुराया? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने इन चोरों को बचाने की कोशिश की? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी को उजागर किया और सरकार पर इस मामले को स्वीकार करने और कार्रवाई करने का दबाव बनाया?
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी होने और हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया है? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की, जिन्होंने चोरों को बचाने की कोशिश की या उन लोगों ने जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार पर इसे मानने का दबाव बनाया?
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बलात्कारियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को महिलाओं का दुश्मन बता दिया जाए क्योंकि वे बलात्कार की बात उजागर कर रहे हैं, लेकिन असली बलात्कारियों को महिलाओं का दुश्मन न कहा जाए। यह बड़े शर्म की बात है और इससे साफ पता चलता है कि आरएसएस अंदर से काफी विचलित है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
