केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है ये साबित होता जा रहा…
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है ये साबित होता जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से स्थिर सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बेईमानी पर उतर आए हैं। खुलेआम पैसै बांटे गए। ऊपर से 10/10 हजार रुपए भेजे गए, लेकिन इनके नेताओं ने 9 हजार रख लिए। जनता में रोष है। जहां ये जा रहे हैं वहां इनसे सवाल किए जा रहे हैं।
पूर्व सीएम (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि कंबल, चादरें, साड़ी, जैकेट और जूते एक कॉलोनी में बांटी दूसरे में नहीं बांटी। खा गए। जनता सवाल कर रही है। इनके दफ्तर में जा रहे हैं। जो जाता है उसे दे देते हैं। उन्होंने कहा कि अब पता चला है कि सोने की चैन बंट रही है, वो भी खा गए। बीजेपी वाले बताए कि कहां गए?
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने का आरोप लगाते रहे हैं। आप ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की। मामले की जांच भी हुई। चुनाव आयोग ने इसमें सच्चाई नहीं पाई। आयोग ने कहा है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं मिला।
एकता के महाकुम्भ के साथ ही महाकुम्भ ने दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश
चुनाव आयोग के मुताबिक, चादरें, जूते, चश्मे और जैकेट जैसी वस्तुओं के वितरण से संबंधित आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई। इन दावों को प्रमाणित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य, जैसे सचित्र प्रमाण या गवाही, प्रदान नहीं की गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
