24 घण्टे ऑनलाइन

खेलना जरूरी होता है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो..., भारत-पाक मैच पर बोले अनुराग ठाकुर

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप का मुकाबला होना है। इससे पहले देश में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से पहलगाम हमले का हवाला देते हुए इस मैच को रद्द करने की मांग की जा रही है। पूरे मामले…

24GhanteOnline
September 13, 2025
1 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप का मुकाबला होना है। इससे पहले देश में घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दलों की तरफ से पहलगाम हमले का हवाला देते हुए इस मैच को रद्द करने की मांग की जा रही है। पूरे मामले पर बीजेपी सांसद अनुराग (Anurag Thakur) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैच खेलना जरूरी होता है, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो हम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा, “जब एसीसी या आईसीसी द्वारा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, तो देशों के लिए उनमें भाग लेना एक मजबूरी और अनिवार्यता बन जाती है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। उन्हें मैच छोड़ना होगा और दूसरी टीम को अंक मिलेंगे।

उन्होंने (Anurag Thakur) कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलता है। हमने से यह निर्णय लिया है कि जब तक पाकिस्तान भारत पर आतंकवादी हमले बंद नहीं कर देता, तब तक भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेगा।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…