सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे… केजरीवाल का एक और बड़ा वादा
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर चुनाव प्रचार एवं घोषणाओं का सिलसिला जारी है। चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सफाई कर्मचारियों और अन्य सरकारी…
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर चुनाव प्रचार एवं घोषणाओं का सिलसिला जारी है। चुनाव प्रचार के बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सफाई कर्मचारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो आप सरकार उस पर मकान बनवाएगी। आसान किस्तों में सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक देगी।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मेरा सपना है कि हमारे सफ़ाई कर्मचारी भाई-बहनों के पास अपना ख़ुद का मकान हो और वे सम्मान के साथ अपनी ज़िंदगी जीयें। चुनाव के बाद हम सफ़ाई कर्मचारियों के लिए पक्के मकान बनवाएंगे। एक बार शुरू हो जाने के बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे। दिल्ली की ज़मीन केंद्र सरकार के अधीन है। मेरा अनुरोध है कि केंद्र सरकार ज़मीन उपलब्ध कराए, मकान हम बनवा देंगे।
क्या अब शूटिंग कर पाएंगे… होश आने पर सैफ ने डॉक्टर से पूछे ये सवाल
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हाउसिंग स्कीम की शुरुआत एमसीडी और एनडीएमसी के सफाई कर्मचारियों से की जाए। इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी।
नौकरी के दौरान ही सफाई कर्मचारी किश्तों में घर खरीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रियायती दरों पर जमीन देने का अनुरोध किया है।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं प्रधानमंत्री जी इसके बारे में राजी हों, क्योंकि ये गरीबों के कल्याण के बारे में है और जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि दिल्ली में कल्याणकारी योजनाएं लागू रहेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
