अब एक क्लिक में मिलेगा सुप्रीम कोर्ट के जजों की संपत्ति का ब्यौरा, CJI संजीव खन्ना ने दिया ये आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीशों ने अब अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इस बारे में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना (CJI Sanjeev Khanna) ने हाल ही में सभी जजों को ऐसे…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीशों ने अब अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इस बारे में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना (CJI Sanjeev Khanna) ने हाल ही में सभी जजों को ऐसे निर्देश दिए हैं। फिलहाल, इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर कैश पाया गया था।
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सभी न्यायाधीशों ने फैसला किया है कि वे अपनी संपत्ति का ब्योरा देंगे। ये पूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। बीते 1 अप्रैल को ही सभी न्यायाधीशों की बैठक हुई थी। हालांकि, पहले ही सीजेआई खन्ना समेत कई न्यायाधीश संपत्तियों की जानकारी अदालत को दे चुके हैं, लेकिन आंकड़े सार्वजनिक अब तक नहीं किए गए थे। फिलहाल, ये आंकड़े कब तक सामने आएंगे, यह भी तय नहीं है।
अब तक ये जज दे चुके हैं जानकारी
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 जज अब तक संपत्तियों की जानकारी दे चुके हैं।
सीजेआई संजीव खन्ना
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई
जस्टिस सूर्य कांत
जस्टिस अभय एस ओक
जस्टिस विक्रम नाथ
जस्टिस जेके माहेश्वरी
जस्टिस बीवी नागरत्न
जस्टिस एम एम सुंद्रेश
जस्टिस बेला एम त्रिवेदी
जस्टिस पीएस नरसिम्हा
जस्टिस सुधांशु धूलिया
जस्टिस जेबी पारदीवाला
जस्टिस दीपांकर दत्ता
जस्टिस पंकज मित्तल
जस्टिस संजय करोल
जस्टिस संजय कुमार
जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह
जस्टिस मनोज मिश्रा
जस्टिस राजेश बिंदल
जस्टिस अरविंद कुमार
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा
जस्टिस केवी विश्वनाथन
जस्टिस उज्जल भुइयां
जस्टिस एसवी भट्टी
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा
जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह
जस्टिस संदीप मेहता
जस्टिस पीबी वराले
जस्टिस आर महादेवन
जस्टिस मनमोहन
क्या है जस्टिस यशवंत वर्मा केस
राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस क्षेत्र में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में 14 मार्च को आग लगने के बाद नकदी की जली हुई गड्डियां मिली थीं।
एक सच्चे किसान नेता हैं…, सुप्रीम कोर्ट ने की डल्लेवाल की तारीफ
सीजेआई खन्ना (CJI Khanna) की गठित तीन सदस्यीय आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही है। जस्टिस वर्मा ने नकदी रखे होने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
