Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, DGCA ने जारी किए निर्देश
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। एअर इंडिया (Air India) के विमान AI 171 में कुल 242 लोग…
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। एअर इंडिया (Air India) के विमान AI 171 में कुल 242 लोग सवार थे।
इस हादसे की जांच शुरू हो गई है। विमान का ब्लैक बॉक्स और डीवीआर बरामद कर लिया गया है। अब घटना के पीछे की मुख्य वजह तक पहुंचने में आसानी हो सकेगी। इसी बीच डीजीसीए ने एयर इंडिया (Air India) के बोइंग 787-8 और 787-9 बेड़े के गहन सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने ये फैसला अहमदाबाद में हुए भयानक हादसे के बाद लिया है।
हादसे में केवल एक यात्री बचा
एअर इंडिया (Air India) का AI 171 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 242 लोग सवार थे। इस भीषण हादसे में केवल एक यात्री जान बची है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया में एक हलचल पैदा कर दी है।
ब्लैक बॉक्स बरामद
शुक्रवार को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया (Air India) के विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बीजे मेडिकल कॉलेज की छत से ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया है। डीवीआर और ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद विमान हादसे की वजह तलाशी जा सकेगी।
विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान में दो पायलट समेत कुल 12 क्रू मेम्बर्स शामिल थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
