'.... इसलिए AAP के साथ खड़े है', अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिखाया आईना
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए उनकी पार्टी ने 'आप' के साथ खड़े होने का…
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में कांग्रेस से ज्यादा मजबूत है, इसलिए उनकी पार्टी ने 'आप' के साथ खड़े होने का फैसला किया है। हालांकि, सपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। अखिलेश यादव ने कहा, "इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को भी बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ‘आप’ मजबूत है और हमने उनके साथ खड़े होने का फैसला किया है। सवाल दिल्ली का है और हमारा लक्ष्य है कि भाजपा हार जाए। कांग्रेस और ‘आप’ का भी यही लक्ष्य है।"
उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा, "इंडिया गठबंधन बरकरार है। मुझे याद है कि जब इंडिया गठबंधन बना था, तब यह निर्णय लिया गया था कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होगी, गठबंधन उसे समर्थन देगा।"
इससे पहले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने स्वीकार किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक “विभाजित हो जाएगा।”
एएनआई से बात करते हुए डी राजा ने कहा, "यह एक फैक्ट है कि विपक्ष विभाजित है। यह बात सभी जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' अपने दम पर लड़ रही है, कांग्रेस अपने दम पर लड़ रही है, वामपंथी दल जहां भी लड़ने में सक्षम हैं, वहां लड़ रहे हैं और अन्य दलों में से कुछ दलों ने 'आप' को समर्थन देने की घोषणा की है। इसलिए, यह एक फैक्ट है कि इंडिया ब्लॉक विभाजित है।
50 दिनों से अनशन कर रहे किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले ही सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने 59 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
