24 घण्टे ऑनलाइन

पीरियड्स में दर्द से है परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

पीरियड्स (Periods) के दिनों में कुछ लड़कियों और महिलाओं को इतना ज्यादा दर्द होता है कि उसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होता है। ज्यादातर ये दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है। कुछ लड़कियों के ये दर्द कमर और पैरों तक भी…

24GhanteOnline
July 3, 2026
3 min read

पीरियड्स (Periods) के दिनों में कुछ लड़कियों और महिलाओं को इतना ज्यादा दर्द होता है कि उसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल होता है। ज्यादातर ये दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है। कुछ लड़कियों के ये दर्द कमर और पैरों तक भी पहुंच जाता है। गर्भाशय का सिकुड़ना, सूजन, गर्भाशय में खून की कमी या कुछ अन्य समस्याएं दर्द की वजह हो सकती हैं। पीरियड (Periods) के दर्द को दूर करने के लिए पेनकिलर का सेवन सही नहीं है। पेनकिलर के स्थान पर इस दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन तरीकों की मदद से आसानी से पीरियड में होने वाले दर्द में आराम पाया जा सकता है ।

अजवाइन का पानी

पीरियड्स (Periods) के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है । गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है । जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा विकल्प है । एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें।चाय की तरह सिप लेकर इस पानी को पिएं।ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।इससे काफी आराम मिलेगा।

हल्दी वाला दूध

एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर हल्का गर्म करें।इसके बाद थोड़ा गुड लेकर उसमें आधा चम्मच सोंठ और अजवाइन मिक्स करें और गुनगुने हल्दी वाले दूध के साथ पिएं।इससे सूजन कम होगी और दर्द में राहत मिलेगी।

गुनगुना पानी पिएं

दिन भर गुनगुना पानी पिएं और हॉट वाटर बैग से पेट के निचले हिस्से और दर्द वाली अन्य जगहों की सिंकाई करें।इससे सूजन भी कम होगी और काफी आराम मिलेगा।अगर संभव हो तो हल्की एक्सरसाइज भी करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

दर्द कम करने के लिए आपको पीरियड्स के दौरान स्प्राउट्स, बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स वगैरह खाना चाहिए।इससे मांसपेशियों में आराम मिलता है।ठंडी चीजें जैसे छाछ, दही, लस्सी, कोल्डड्रिंक आदि से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सूजन बढ़ती है और दर्द बढ़ता है।

कैफीन

कुछ लोग इस समय चाय और कॉफी लेते हैं, लेकिन इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो गैस की समस्या को बढ़ाता है।कुछ लोगों को पीरियड्स के दौरान पहले ही गैस बनती है, ऐसे लोगों के लिए चाय या कॉफी मुश्किल और बढ़ा देती है।इसकी जगह पर फ्रूट्स और सब्जियों से बनी स्मूदी पिएं या वेजिटेबल सूप पीना बेहतर है।

मसाज

पीरियड्स (Periods) के दौरान आप दर्द वाले हिस्सों की मसाज भी करवा सकती हैं। इससे दर्द भी कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगी।इसके अलावा मसाज से मूड बेहतर होता है। इसके साथ ही हम कुछ हेल्दी और टेस्टी फूड रेसिपीज़ लेकर आए है जो आपके पीरियड के दर्द को कम करने में भी मदद कर सकती हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…