24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों को नहीं मिली एंट्री, आतिशी बोलीं- तानाशाही की हदें पार कर दी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके निष्कासित विधायकों की आज गुरुवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में एंट्री पर रोक है। आप के 21 निष्कासित विधायकों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकार विधानसभा में नहीं…

24GhanteOnline
February 27, 2025
3 min read

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसके निष्कासित विधायकों की आज गुरुवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में एंट्री पर रोक है। आप के 21 निष्कासित विधायकों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकार विधानसभा में नहीं घुसने दिया। सिर्फ अमानतुल्लाह को ही एंट्री मिली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आप ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विधानसभा (Delhi Assembly) के गेट के बाहर आप नेता आतिशी की अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। इसे लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दी। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा मचा था। स्पीकर ने आप के 21 विधायकों को 3 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था। निलंबन 28 फरवरी तक है।

जिस दिन LG का अभिभाषण था उस दिन अमानतुल्लाह अब्सेंट थे, इसलिए उन्हें बाहर नहीं किया गया था। आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उन्हें विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने दिया गया है।

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पार कर दी। जय भीम के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया। और आज आप विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।

कब हुआ था विधानसभा (Delhi Assembly) में हंगामा?


25 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ था। ये हंगामा उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुआ। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, आप विधायकों ने एलजी के अभिभाषण के दौरान बहुत ही असंवैधानिक तरीके से व्यवहार किया। सदन की गरिमा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण हैउनका (आप विधायकों का) व्यवहार निंदनीय है। निलंबन तीन बैठकों 25, 27 और 28 फरवरी तक वैध है।

नए महीने से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा था, बीजेपी ने सभी कार्यालय से डॉ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी हैक्या बीजेपी को लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी, डॉ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से बड़े हैं? जब हमने डॉ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम के नारे विधानसभा में लगाए तो AAP के विधायकों को निष्कासित कर दिया गया। जब बीजेपी के विधायकों ने मोदी जी के नारे लगाए तो उन्हें छुआ भी नहीं गया। इसका मतलब है कि बीजेपी को डॉ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से नफरत है और उनके नाम से नफरत हैइस अहंकार का जवाब देश की जनता उन्हें देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…