प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को बांटे जूते, AAP बोली- बीजेपी दिल्ली के लोगों को खरीदना चाहती है
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नामांकन से पहले प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने महिलाओं को अपने हाथ से जूते बांटे और…
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नामांकन से पहले प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने महिलाओं को अपने हाथ से जूते बांटे और पहनाए। इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग पर भड़क गई। ‘आप’ इससे पहले भी प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) पर पैसे, चादर, चश्मा बांटने और रोजगार मेला लगाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है।
प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के नामांकन से पहले उनका वीडियो सामने आया जिसमें वह कुछ महिलाओं को अपने हात से जूते पहनाते हुए दिख रहे हैं। ‘आप’ ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘चुनाव आयोग की नाक के नीचे नई दिल्ली विधानसभा में BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा है।
मतदाताओं को पैसे, जूते, कंबल और चादर बांटे जा रहें हैं। लेकिन क्या चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को यह सब दिख ही नहीं रहा या फिर आप देखना नहीं चाह रहे हो? BJP लोकतंत्र की हत्या कर रही है और इस हत्या में चुनाव आयोग अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर केवल तमाशा देख रहा है।
क्या दिल्ली के लोग एक जोड़ी जूते से खरीदे जा सकते हैं: केजरीवाल
प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) के बाद वाल्मीकि मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने भी जूता विवाद को लेकर भाजपा नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक जोड़ी जूते से वोटर को खरीदने की बात सोचना उनका अपमान है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘क्या दिल्ली के लोग एक जोड़ी जूते से खरीदे जा सकते हैं। यह तो दिल्ली के लोगों का अपमान है जो सोचता है कि एक जोड़ी जूतों से वह दिल्ली के लोगों को खरीद लेगा, उसको मैं क्या कहूं।’
खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर केजरीवाल समेत कई नेता, हाई अलर्ट जारी
जूते बांटने पर प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले महिलाओं को 1100-1100 बांटने पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पिता की संस्था के जरिए जरूरतमंद महिलाओं की मदद की है, जोकि वह पहले से करते आ रहे हैं। केजरीवाल की शिकायत के बाद रोजगार मेले पर रोक लगा दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
