तेजी से बढ़ता फैट होगा कम, तो डाइट से इन्हे कर दें आउट
मोटापे से कई लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए कई तरीके भी अपनाते हैं ताकि उनका वजन कम हो जाये या फिर उनकी बढ़ती हुई तोंद (Belly Fat) कम हो जाये. ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, बेतरतीब जीवनशैली, कुछ भी खा लेना,…

मोटापे से कई लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए कई तरीके भी अपनाते हैं ताकि उनका वजन कम हो जाये या फिर उनकी बढ़ती हुई तोंद (Belly Fat) कम हो जाये. ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, बेतरतीब जीवनशैली, कुछ भी खा लेना, असंतुलित डाइट के सेवन से वजन बढ़ना लाज़मी है. शरीर में पेट और कमर के आसपास ज्यादा चर्बी इकठ्ठा होने से आपकी बॉडी अजीब दिखाई देती है. इसी बेली फैट (Belly Fat) को कम करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं.
हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट से कम करें बेली फैट (Belly Fat)
आप स्वस्थ आहार और एक्सरसाइज के जरिए पेट की चर्बी (बेली फैट)कम कर सकती हैं. साथ ही कुछ आदतों को दूर करके भी बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. जानें, आप किन आदतों को दूर करके पा सकती हैं सुडौल और आकर्षक बेली.
संतुलित आहार लें
आज अधिकतर लोग काम के प्रेशर और दौड़भाग के कारण असंतुलिस आहार का सेवन करते हैं. जाहिर सी बात है, बेली फैट और वजन बढ़ेगा ही. अनियमित जीवनशैली के साथ असंतुलित आहार का सेवन शरीर को अस्वस्थ बनाता है, जिससे वजन भी बढ़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी रहने के लिए पौष्टिक, हेल्दी और संतुलित आहार का सेवन करें.
सब्जी खाएं भरपूर
ताजी हरी सब्जियों का सेवन नहीं करते, तो आज से ही करना शुरू कर दें. आप मांसाहारी हों या शाकाहारी, अपने आहार में सब्जियों को शामिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो आपकी चयापचय क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे पेट की चर्बी कम होती है.
प्रोबायोटिक्स की ना होनें दें कमी
प्रोबायोटिक्स ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनमें स्वस्थ बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये बैक्टीरिया आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, इसलिए आपको दूध, दही जैसे प्रोबायोटिक चीजों का सेवन करना चाहिए. इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
