खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय
सूजी (Semolina) का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता हैं। छोटे बच्चे हो या बड़े सभी का नाश्ता बनता हैं सूजी। इसी के साथ ही सूजी से कई तरह के अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन अभी गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस दौरान…
सूजी (Semolina) का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता हैं। छोटे बच्चे हो या बड़े सभी का नाश्ता बनता हैं सूजी। इसी के साथ ही सूजी से कई तरह के अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन अभी गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और इस दौरान सूजी (Semolina)में कीड़े पड़ने की समस्या सामने आती हैं। पैकेट खोलने के कुछ दिनों या महीने बाद इनमें घुन या कीड़े लग जाते हैं। जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो इसे फेंकना ही उचित समझा जाता है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सूजी (Semolina) को कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
धूप में रखें सूजी (Semolina)
सूजी को यदि आप लंबे समय तक बचा कर रखना चाहते हैं तो उसे धूप में रख दें। कीड़े लगने पर सूजी को पहले छान लें और फिर कुछ समय के लिए धूप में रख दें। कीड़े छननी में ही अलग हो जाएंगे। लेकिन आप कुछ समय के लिए उसे धूप में रखकर बीच-बीच में हिलाते रहें। इससे वो उसमें मौजूद कीड़े भाग जाएंगे और फिर उसे छानकर किसी दूसरे डिब्बे में बंद करके रखें।
नीम के पत्ते सूजी (Semolina) में रखें
कीचन में सूजी को अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में रखते हैं लेकिन फिर भी रवा में कीड़े लग जाते हैं तो सूजी में नीम के पत्ते डालें। इसके लिए 10-12 नीम के पत्ते साफ करके सूजी में रख दें। ये ध्यान रहे कि नीम के पत्तों में पानी न हो, वह सूखे हुए हों। लगभग आधे घंटे में सूजी के कीडें नीम के कारण भाग जाएंगे। छान कर इस्तेमाल करें।
इलायची का करें इस्तेमाल
सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए आप किसी कढ़ाई में इसे भून लें और इसे ठंडा होने पर इसमें 8-10 इलायची डालकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे कीड़े नहीं लगेंगे।
तेज पत्ता
कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल सबसे अच्छे उपायों में से एक है। तेज पत्तों को कंटेनर्स में सूजी के साथ रखें ये कीड़े होने से तो बचाते ही हैं, साथ ही इन्हें नमी से भी बचाते हैं।
कपूर का इस्तेमाल करें
कपूर कई तरह के कीड़े भगाने में मदद करता है। सूजी में लगे कीड़ों को निकालने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में सूजी निकाल कर उसके ऊपर एक अखबार फैला लें। कपूर के तीन चार टुकड़ों को अखबार के ऊपर डालें। लगभग आधे घंटे में कपूर की गंथ से कीड़े भाग जाएंगे। फिर छलनी से सूजी छान कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
रेफ्रिजरेटिंग
यदि आपको सूजी (Semolina) लंबे समय के लिए इकठ्ठा करके रखना है तो इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके रख दें। इन सभी चीज़ों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक ताज़ी तो रहेंगी साथ ही इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।
एयरटाइट कंटेनर
सूजी को बंद करके किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें। ताकि उसमें पानी न जाए और डिब्बे को अच्छे से बंद कर दें। ध्यान रखें कि जब भी सूजी को डिब्बे में बंद करके रखेंगे तो उसमें पानी न हो। पानी पड़ जाने के कारण सूजी में कीड़े लग सकते हैं। सबसे पहले तो जिस डिब्बे में सूजी रखें, उसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट होना चाहिए। सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या कंटेनर में ही रखें।
पुदीने की पत्तियां
सूजी (Semolina) को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियां रख सकती हैं। पुदीने की खुशबू से इन सामग्रियों में कीड़े नहीं लगते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
