फटे दूध का ऐसा इस्तेमाल नहीं जानती होंगी आप
अक्सर देखा जाता हैं कि गर्मी अधिक होने या दूध को समय पर गर्म ना करने की वजह से दूध फट (Torn Milk) जाता हैं। ऐसे में घरों में इस फटे दूध का इस्तेमाल पनीर बनाने में कर लिया जाता हैं। लेकिन बचे हुए पानी को फेंक दिया जाता…
अक्सर देखा जाता हैं कि गर्मी अधिक होने या दूध को समय पर गर्म ना करने की वजह से दूध फट (Torn Milk) जाता हैं। ऐसे में घरों में इस फटे दूध का इस्तेमाल पनीर बनाने में कर लिया जाता हैं। लेकिन बचे हुए पानी को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फेंका गया पानी पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के साथ ही कई अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें फटे दूध के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
जूस में मिलाकर पीएं
जूस को और भी हैल्दी बनाने के लिए इसमें फटे दूध का पानी मिलाएं। ऐसे में फटे दूध के पानी में मौजूद सभी विटामिन्स और मिनरल्स आदि तत्व शरीर को भारी मात्रा में मिलेंगे।
सब्जी की ग्रेवी में डालें
सब्जी की ग्रेवी तैयार करते समय उसमें सादे पानी की जगह फटे दूध के पानी को डालें। इससे सब्जी में सभी पौष्टिक गुण आएंगे। साथ ही सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।
सूप की गुणवत्ता बढ़ाएं
जिन लोगों को सूप पीना अच्छा लगता है। वे अपने सूप को और भी टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर बनाने के लिए इसे सूप में मिलाकर पी सकते हैं।
चावल और पास्ता बनाने में करें इस्तेमाल
अगर फटे दूध का पानी ज्यादा है तो इसे चावल या पास्ता बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इससे आपके फटे दूध का पानी इस्तेमाल भी हो जाएगा साथ में इससे तैयार पास्ता और चावल ज्यादा स्वादिष्ट बनेंगे।
आटा गूंथने में करें इस्तेमाल
आप आटा गूंथने में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे तैयार आटे की रोटियां नरम बनने के साथ पौष्टिक गुणों से युक्त होगी।
कंडीशनर की तरह फायदेमंद
फटे दूध के पानी से बालों को धोने से यह कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए बालों को शैंपू करने से पहले फटे दूध के पानी से धोएं। बाद में बालों को शैंपू करें। उसके बाद फिर से इस पानी को बालों पर डालें और 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोएं। यह पानी कंडीशनर की तरह काम कर बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
