24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एड़ियों बनेंगी सॉफ्ट, इस पैक का करें इस्तेमाल

आपकी रसोई में रखे बहुत से मसालों के बीच एक मसाला है हल्दी (Turmeric) , जिसके बिना आपका भोजन नीरस एवं बदरंग हो जाएगा पर हल्दी हमारे शरीर के लिये कितनी फायदेमंद है इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। गुणों की भंडार हल्दी से…

24GhanteOnline
August 27, 2026
3 min read
फटी एड़ियों बनेंगी सॉफ्ट, इस पैक का करें इस्तेमाल

आपकी रसोई में रखे बहुत से मसालों के बीच एक मसाला है हल्दी (Turmeric) , जिसके बिना आपका भोजन नीरस एवं बदरंग हो जाएगा पर हल्दी हमारे शरीर के लिये कितनी फायदेमंद है इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। गुणों की भंडार हल्दी से हम बहुत सारी बीमारियों से निजात पा सकतें है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ हल्दी के उपयोग के बारें में

हडि्डयों के लिए : रोजाना हल्दी वाला दूध लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरेसिस के मरीजों को राहत पहुंचाता है।

कीमोथेरेपी के बुरे प्रभाव : एक शोध के अनुसार, हल्दी में मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं से डीएनए को होने वाले नुकसान को रोकते हैं और कीमोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करते हैं।

नींद न आना : हल्दी वाला गर्म दूध ट्रिप्टोफैन नामक अमीनोअम्ल बनाता है जो शान्तिपूर्वक और गहरी नींद में सहायक होता है।

चोट लगने पर : अगर आपको कहीं चोट लग गई है तो हल्दी से बेस्ट दवा कुछ नहीं. आपको बस ये करना है कि चोट वाली जगह पर थोड़ी सी हल्दी लगाए।

एंटी-एजिंग प्रोटपर्टी : इस खासियत की वजह से हल्दी स्किन को फ्रेश रखने के साथ-साथ एंटी-एजिंग की निशानियों को भी कम करती है। चुटकी भर हल्दी को बेसन और दूध मिलाकर अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

सर्दी खांसी : सर्दी खांसी होने पर हल्दी वाला दूध का सेवन फायदेमंद रहता है। हल्दी वाले दूध के एंटीबायोटिक गुण के कारण सर्दी-खांसी में ये एक कारगर दवा का काम करता है। हल्दी वाला दूध मुक्त रैडिकल्स से लड़ने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है।

तरोताजा रखने के लिये : एक शांत दिमाग हर कार्य करने में शक्षम रहता है, यदि दिमाग को शांत व तरोताजा रखना है तो हल्दी का पानी सुबह उठकर पीजिये इससे पूरा दिन आप तरोताजा महसूस करेंगे और अपने काम को बेहतर से बेहतरीन कर पायेंगे।

दाँतों की समस्या : यदि आप किसी भी प्रकार की दाँतों की समस्या से ग्रसित हैं तो रात को हल्दी को उंगली की सहायता से मसूडों और दाँतों की मसाज कर लीजिये और फिर उसे ऐसे ही रख कर सो जाइये सुबह कुल्ला कर लीजिये इससे हल्दी आपके दाँतों की बादी, सुजन, कीड़े आदि को निकाल देती है यदि आप नियमित रुप से ऐसा करेंगे तो आगे आपको कभी भी दाँतों की कोई समस्या नहीं होगी ।

फटी एडिया : फटी एड़ियों (Cracked Heel) की समस्या काफी चल रही है ज्यादातर सर्दी में इससे काफी लोग परेशान रहते हैं । तो नारियल तेल में हल्दी मिलाकर गाढ़ा लेप (Turmeric Pack) बनाकर रात को फटी एड़ियों (Cracked Heel) पर लगाइये । इससे आपको काफी राहत मिलेगी और आपकी एड़ियाँ भी अच्छी हो जायेंगी ।

कीड़े के काटने पर : हल्दी में विष हरने का गुण भी पाया जाता है। किसी विषैले कीड़े के काटने पर तुरन्त हल्दी को घिसकर उसके लेप में नींबू का रस मिलाकर प्रभावित अंग पर लगाया जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…