इन बिमारियों में लाभदायक होता है दूध
आम तौर पर लोग सर्दी-खांसी होने पर हल्दी दूध (Turmeric milk ) लेते हैं. इसके अलावा किसी चोट में आराम पाने के लिए इसका सेवन करते हैं. इसके अलावा भी इसके अनेक अनजाने फायदे हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे. बता दें,…
आम तौर पर लोग सर्दी-खांसी होने पर हल्दी दूध (Turmeric milk ) लेते हैं. इसके अलावा किसी चोट में आराम पाने के लिए इसका सेवन करते हैं. इसके अलावा भी इसके अनेक अनजाने फायदे हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे. बता दें, दूध और हल्दी दोनों के फायदे एक साथ मिले हुए होते हैं. आज हम आपको दूध और हल्दी के फायदे बताने जा रहे हैं.
सर्दी-खांसी से दिलाये राहत-
सर्दी-खांसी और गले के खराश से निजाद दिलाने में हल्दी-दूध बहुत ही असरदार रूप में काम करता है. हल्दी का एन्टीसेप्टिक और एस्ट्रिनजेंट गुण दूध के साथ मिलकर ड्राइ कफ़ संबंधी श्वास समस्याओं से बहुत जल्दी आराम दिलाता है.
सिरदर्द से दिलाये राहत-
हल्दी दूध (Turmeric milk ) नैचुरल एस्पिरीन का काम करता है, क्योंकि इसमें एन्टीऑक्सिडेंट होने के साथ-साथ ज़रूरी पौष्टिकता प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सिर दर्द और शरीर के दर्द से जल्दी आराम दिलाता है.
हेपैटाइटिस के संभावना को करे कम-
हल्दी दूध में करकुमीन होने के कारण एन्टीवायरल का काम करता है जो शरीर में वायरस को बढ़ने से रोकता है. ये शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाकर वायरस इन्फेक्शन के एटैक से लीवर की रक्षा करता है.
अच्छी नींद आने में करे मदद -
क्या आपको अच्छी नींद नहीं आती है? अगर ऐसा है तो सोने के एक घंटा पहले एक गिलास हल्दी दूध पियें. दूध में जो सेराटॉनीन और मेलाटॉनीन होता है वह हल्दी के पौष्टिकता के साथ मिलकर स्ट्रेस को कम करके अच्छी नींद आने में मदद करता है.
* अर्थराइटिस में मददगार- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हल्दी दूध का एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण जोड़ों को मजबूती प्रदान कर सूजन को कम करता है. हल्दी दूध के सेवन से जोड़ो में लचीलापन आने लगता है जिससे दर्द कम होता है.
* ब्लड को करें प्यूरीफाई- हल्दी का गुण ब्लड को शुद्ध करने के साथ-साथ दूध का गुण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है.
* पीरियड के क्रैम्प से दिलाये राहत- पीरियड होने के पहले के एक-दो दिन के क्रैम्प और पीरियड के देर से होने के समस्या से निजात दिलाता है. हल्दी दूध के एन्टीस्पैस्मोडिक इफेक्ट के कारण दर्द कुछ हद तक कम होता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
