24 घण्टे ऑनलाइन

आज ट्राई करें ये खास सैंडविच, खाने में हेल्दी और टेस्टी

घरों में ब्रेकफास्ट में मैदे वाली ब्रेड खाना पसंद किया जाता है। व्हाइट ब्रेड हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। इसलिए आज हम आज हम आपको बिना ब्रेड के सैंडविच (Sandwich) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो हेल्दी भी और…

24GhanteOnline
August 4, 2025
2 min read

घरों में ब्रेकफास्ट में मैदे वाली ब्रेड खाना पसंद किया जाता है। व्हाइट ब्रेड हेल्थ के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। इसलिए आज हम आज हम आपको बिना ब्रेड के सैंडविच (Sandwich) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो हेल्दी भी और टेस्टी भी। तो चलिए जानते हैं बिना ब्रेड की सैंडविच बनाने का तरीका।

सूजी के सैंडविच (Sandwich) बनाने की सामग्री

2 उबले आलू
1 कप सूजी
आधा कप दही
जीरा आधा चम्मच
कुटी लाल मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
अमचूर पाउडर
गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
ईनो पाउडर
हरी चटनी


सूजी के सैंडविच (Sandwich) बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आलू का मिक्सचर तैयार कर लें। आलू को उबालकर छील लें। फिर इसे मैश कर इसमे नमक, चाट मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया, हरा मिर्चा डालकर मिक्स करें। साथ में थोड़ी सी चटपटी हरी चटनी को आलू के मिक्सचर में मिला लें।

आप अगर आलू का स्वाद मीठा चाहते हैं तो ग्रीन चटनी की बजाय खट्टी-मीठी भी बनाकर डाल सकती हैं। आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें।

सूजी के सैंडविच (Sandwich) बनाने के लिए सबसे पहले सूजी में दही को मिलाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद इसमे नमक डालें। और मिक्स करें। ईनो डालें और थोड़ा सा गर्म पानी डालकर बैटर को फर्मेंट करें। बस रेडी है सैंडविच का बैटर।

अब सैंडविच मेकर में पहले तेल से ग्रीस करें। इसके बाद दही के बैटर को डालें और इसके ऊपर आलू का मिक्सचर डालें। थोड़ा सा और सूजी का बैटर डालकर आलू को ढंक दें। बस इसे दो से तीन मिनट पलट-पलट कर पकाएं।

तैयार है बिना ब्रेड का टेस्टी और हेल्दी सैंडविच (Sandwich) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।