मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय
मक्खी (Flies) की भिनभिनाहट की आवाज कानों को बहुत चुभती है। मक्खियाँ सबसे ज्यादा किचन में देखने को मिलती है और हमारे खाने-पीने की चीज़ों को खराब करती हैं जिससे हमे पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाज़ार…

मक्खी (Flies) की भिनभिनाहट की आवाज कानों को बहुत चुभती है। मक्खियाँ सबसे ज्यादा किचन में देखने को मिलती है और हमारे खाने-पीने की चीज़ों को खराब करती हैं जिससे हमे पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाज़ार में फ़िनाइल, हर्बल स्प्रे, डिसइन्फ़ेक्टेंट जैसे कई चीज़ें से मक्खियों (Flies) को भगाया तो जा सकता है, लेकिन इन सब में मोजूद केमिकल भी हमे नुकसान पहुंचाते हैं , इसलिए हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू नुस्ख़े पेश कर रहे हैं, जो बिना किसी केमिकल के इनसे छुटकारा दिलाएंगे।
चीनी
जैसे चूहेदानी में चूहे पकड़ते है उसी तरह चीनी की मदद से मक्खीयां (Flies) पकड़ कर फेंक सकते है इसे ट्रैप कहते है। इसके लिए एक गिलास में आधा कप पानी लें। इसमे तीन चम्मच चीनी मिला दें। अब एक कड़क कागज का कोन बनाकर नुकीले हिस्से को इतना काटें की उसमे मक्खी घुस पाए। अब चीनी वाले गिलास को इस कोन से ढक दें। नुकीला हिस्सा नीचे रहना चाहिए। कोन का निचला हिस्सा पानी से थोड़ा ऊपर होना चाहिए । मक्खी चीनी की खुशबु से आकर कोन के छेद में घुस जाएगी लेकिन निकल नहीं पायेगी।
एसेंशियल ऑयल्स
मक्खियों (Flies) को लैवेंडर, यूकेलिप्टस, पेपरमिंट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल ऑयल्स की महक पसंद नहीं है। कैंडल्स की शौक़ीन हैं, तो इन ऑयल्स युक्त कैंडल्स जलाएं या फिर कैंडल होल्डर पर ऑयल्स की कुछ बूंदें डालें। लेमनग्रास का पौधा लगाना भी एक अच्छा विकल्प है।
पारदर्शी पॉलीथिन
यदि किसी दरवाजे के रास्ते मक्खियां (Flies) घुस आती हो तो इसका एक अनोखा उपाय है। एक पारदर्शी पॉलीथिन को आधा पानी से भर दें। अब इसका मुँह सावधानी से बंद करके दरवाजे के ऊपर की तरफ बांधकर लटका दें। इसमें से रिफ्लेक्ट होने वाली रौशनी से मक्खी भ्रमित हो जाती है। इसलिए वो इससे दूर ही रहती है। मक्खीयां इस दरवाजे से अंदर नहीं आएगी। परंतु ये उपाय सिर्फ दिन के समय ही काम करता है।
नींबू और लौंग
एक नींबू में कई सारे लौंग धसा कर रखें। नींबू और लौंग की मिली-जुली महक मक्खियों को नागवार गुज़रती है। इसके अलावा नींबू हवा में एक भीनी-भीनी सी ख़ुशबू भी फैलाता है।
काली मिर्च वाला दूध
फलों पर आने वाली मक्खीयों (Flies) के लिए बहुत कारगर उपाय है काली मिर्च वाला दूध। इसे बनाने के लिए एक कप दूध में तीन चम्मच चीनी और एक चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5 -7 मिनट उबाल लें। इसे चौड़ी प्लेट में डालकर मक्खी आने वाली जगह रखें जैसे ही मक्खी इस दूध पर बैठेगी डूब जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
