24 घण्टे ऑनलाइन

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये टेस्टी डिश, रोज होगी बनाने की डिमांड

अगर आप वही सब्जियां खा खाकर बोर हो गये हो या फिर घर में कोई सब्जी न हो तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। वो रेसिपी है मूंग की दाल की करैल (Moong Dal Karel) । खाने में यह बहुत टेस्टी होती है ग्रेवी वाली इस…

24GhanteOnline
March 16, 2025
3 min read

अगर आप वही सब्जियां खा खाकर बोर हो गये हो या फिर घर में कोई सब्जी न हो तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है। वो रेसिपी है मूंग की दाल की करैल (Moong Dal Karel) ।

खाने में यह बहुत टेस्टी होती है ग्रेवी वाली इस सब्जी को आप रोटी ,पराठा या चावल के साथ खा सकते है। मूंग की दाल वैसे भी बहुत हेल्दी और शरीर को ताकत पहुंचाने वाली है। खाने में भी इतनी टेस्टी होती हैं कि एक बार खाएंगी तो बार बार खाने का मन करेगा। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

मूंग की दाल का करैल (Moong Dal Karel) बनाने के लिए सामग्री


बिना छिलका मूंग दाल- 2 कप टूटी
मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच पाउडर
तेल- तड़के के लिए 1 टेबल स्पून
हींग- 2 चुटकी या आधा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया- 1 टेबल स्पून
पानी- 2 से तीन गिलास
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार

मूंग की दाल का करैल (Moong Dal Karel) बनाने का तरीका


मूंग की दाल का करैल (Moong Dal Karel) बनाने के लिए सबसे पहले बिना छिलके वाली मूंग दाल को तकरीबन 2 घंटे के लिए पानी में भीगने के लिए रखें। अच्छी तरह से भीगने के बाद इसे धोकर इसके छिलके अलग कर लें। छिलके जब अलग हो जाएं तो दाल का पानी अलग करके छान लें।

इसके बाद इसको मिक्सी की मदद से अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि इस पेस्ट में बहुत ज्यादा पानी न मिलाएं। ऐसा करने से आपका पेस्ट खराब हो सकता है।

इसके बाद मूंग दाल के पेस्ट में एक चुटकी हींग और आवश्यकतानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसको फिर करीब 5 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लेंगे। इसके बाद तैयार हो चुके पेस्ट की पकौड़ियां धीमी आंच में बना लेंगे। पकौड़ियां जब गोल्डन ब्राउन होने लगें तब इन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे.

इसके बाद इसी कढ़ाही में करायल के लिए मसाला तैयार करेंगे।

इसके लिए कढ़ाही में तेल डालें और उसमें लहसुन व प्याज का पेस्ट बनाकर डालें। जब इस पेस्ट से तेल अलग होने लगे तब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें। इसमें आवश्यकतानुसार नमक डालकर पानी डालें और ग्रेवी तैयार करें। जैसे ही पानी और मसाले अच्छी तरह पक जाएं, तब गैस की फ्लेम धीमी करके उसमें पकौड़ियां डालें और ढककर रख दें।

मूंग दाल से तैयार करायल (Moong Dal Karel) पर हरी धनिया से गार्निश करें और चावल या रोटियों के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।