24 घण्टे ऑनलाइन

ट्राई करें ये डिश, स्वाद और सेहत का मिलेगा डबल कॉम्बो

आमतौर पर कच्चे केले की सब्जी या पकौड़ी या फिर चिप्स बनाकर खाया जाता है। कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक औऱ तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। कच्चे केले में फाइबर ,…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

आमतौर पर कच्चे केले की सब्जी या पकौड़ी या फिर चिप्स बनाकर खाया जाता है। कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक औऱ तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। कच्चे केले में फाइबर , विटामिन और मिनरल्स पाये जाते है जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट की तमाम दिक्कतें दूर होती है। कच्चे केले के फायदों को देखते हुए आज हम आपको इसका पराठा ( Raw Banana Paratha) बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

कच्चे केले का पराठा ( Raw Banana Paratha) बनाने के  लिए सामग्री


कच्चे केले- 3 (उबले हुए)
पराठे के लिए आटा- 1 कप
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
तिल- आधा चम्मच
हींग- आधा चम्मच
लाल मिर्च- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
हरा धनिया- 1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार

कच्चेे केले का पराठा ( Raw Banana Paratha) बनाने का तरीका


कच्चे केले का पराठा ( Raw Banana Paratha) बनाने के  लिए सबसे पहले एक बर्तन में कच्चे केले को मैश कर लें। फिर अमचूर पाउडर, नमक आदि को भी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

अब एक तड़का पैन में जीरा, तिल, हींग, हरी मिर्च मिलाकर रोस्ट कर लें। इसके बाद, इसमें हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर गैस बंद कर दें।

ये सब कुछ कच्चे केले के मिक्सचर में मिलाएं। इसी में चॉप किया हुआ हरा धनिया भी डालें। अब आप आटा वैसे ही गूंथे जैसे पराठे बनाने के लिए गूंथती हैं।

इसके साथ ही कच्चे केले का बैटर पराठे में भरें जैसे आलू के पराठे बनाते समय भरती हैं। इसे थोड़ा-सा तेल डालकर बेलें और फिर तवे पर सेक लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।