24 घण्टे ऑनलाइन

घर में खत्म हो गई है सब्जी, तो ट्राई करें मलाई-प्याज की टेस्टी सब्जी

आज हम आपको मलाई प्याज की सब्जी (Malai Pyaj Curry) बनाना बताएंगे। मलाई और प्याज का कॉम्बिनेशन सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। आपको लग रहा होगा कि ये कैसी डिश है? इसका स्वाद कैसा होता है? बता दें कि यह काफी लजीज सब्जी होती…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

आज हम आपको मलाई प्याज की सब्जी (Malai Pyaj Curry) बनाना बताएंगे। मलाई और प्याज का कॉम्बिनेशन सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। आपको लग रहा होगा कि ये कैसी डिश है? इसका स्वाद कैसा होता है? बता दें कि यह काफी लजीज सब्जी होती है बशर्ते इसे सही तरीके से बनाया जाए। इस सब्जी को लंच हो या फिर डिनर दोनों में ही सर्व किया जा सकता है। आप चाहे तो इसे रोटी के साथ खाएं या फिर चावल, कोई फर्क नहीं पड़ता। इसे घर पर तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

मलाई प्याज की सब्जी (Malai Pyaj Curry) बनाने की  सामग्री (Ingredients)


मलाई ताजी – 1 कटोरी
प्याज – 250 ग्राम
टमाटर – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हरी धनिया पत्ती कटी – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
करी पत्ता – 8-10
हींग – 1 चुटकी
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

मलाई प्याज की सब्जी (Malai Pyaj Curry) बनाने की विधि (Recipe)


 

- सबसे पहले प्याज के ऊपरी छिलके को उतारें और फिर उन्हें धोकर मीडियम साइज में लंबे काट लें। कुछ लोग साबुत प्याज भी काम लेते हैं।
- अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा,राई, करी पत्ता डालकर भूनें।
- कुछ सैकंड बाद इसमें साबुत लाल मिर्च डालें और फिर कटे हुए प्याज के टुकड़े डालकर चलाते हुए भूनें।
- जब प्याज हल्का नरम होने लगे तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग समेत अन्य मसाले और नमक डालकर करछी से मिक्स करें और पकने दें।
- प्याज को तब तक पकने दें जब तक कि तेल ऊपर न आने लगे।
- इसके बाद बारीक कटे टमाटर डालें और 5 मिनट तक सब्जी पकने दें।
- जब टमाटर एकदम नरम हो जाए तो कड़ाही में ताजी मलाई डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- अब कड़ाही को ढककर सब्जी 2-3 मिनट पकने दें। इस दौरान 1-2 बार सब्जी चला भी दें।
- आखिर में सब्जी (Malai Pyaj Curry) में एक चम्मच नींबू का रस डाल दें और गैस बंद कर दें।
- सब्जी (Malai Pyaj Curry)  को कटोरी में निकालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती की सजावट कर रोटी, नान या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।