24 घण्टे ऑनलाइन

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

खाना बनाने के दौरान अक्सर ये गलती हो जाती है। हम नमक (Salt) डाल रहे होते हैं, बस अचानक से कई बार ज्यादा नमक पड़ जाता है या कई बार हमें नमक का सही अंदाजा नहीं होता। ऐसी स्थिति में खाने में नमक तेज हो जाने से हम परेशान हो…

24GhanteOnline
February 3, 2026
2 min read

खाना बनाने के दौरान अक्सर ये गलती हो जाती है। हम नमक (Salt) डाल रहे होते हैं, बस अचानक से कई बार ज्यादा नमक पड़ जाता है या कई बार हमें नमक का सही अंदाजा नहीं होता। ऐसी स्थिति में खाने में नमक तेज हो जाने से हम परेशान हो जाते हैं कि अब करें क्या (how to reduce excess salt in food)? ऐसे में हमारे बताए ये टिप्स आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

सब्जी में नमक (Salt) ज्यादा गिर जाए तो क्या करना चाहिए


सब्जी में डाल दें उबला आलू

अगर सब्जी में नमक ज्यादा डल गया है तो कुछ उबले हुए आलू को इसमें डालना कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये तरीका नमक को सोख लेता है। दरअसल, उबले हुए आलू में स्टार्च ज्यादा होता है और ये तेजी से नमक को सोखने लगता है। तो, उबला आलू लें, हल्का-हल्का इस पर छेद करें और इसे ग्रेवी या सब्जी में डाल लें।

 सब्जी में आप घी और थोड़ा पानी मिला सकते हैं

घर नमक (Salt) बहुत ज्यादा नहीं है और थोड़ा सा कम करके काम चलाया जा सकता है तो आपको सब्जी में घी मिला लेना चाहिए। तो,  सब्जी में  थोड़ा पानी और 1 चम्मच घी मिलाएं। इससे नमक का स्वाद कम हो जाएगा और आप इसे आराम से खा पाएंगे।

आटे की लोई बनाकर डाल दें 

आटे की लोई बनाकर सब्जी में डालना, नमक (Salt)  को कम करने का तरीका हो सकता है। ये लोई नमक को सोख लेगा और इसे न्यूट्रल कर देगा। तो, आटे की एक बड़ी ली लोई बनाएं और इसे सब्जी में डाल लें। कुछ देर उबाल आने दें और फिर गैस बंद कर दें।

ब्रेड डाल दें


ब्रेड कुछ भी सोख लेता है। जब सब्जी में नमक (Salt) ज्यादा डल जाए तो इसमें ब्रेड डाल दें जो कि नमक सोख लेगा। इस दौरान  सब्जी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पानी मिलाएं और इसे बैलेंस करें। तो, इन तरीकों से आप सब्जी के तेज नमक को आसानी से कम कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।