24 घण्टे ऑनलाइन

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे एक्टिव

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट (Breakfast) में ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे पेट भरने के साथ ही शरीर को पोषण मिले। ऐसे में आप टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet) ट्राई कर सकते हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता…

24GhanteOnline
August 19, 2025
2 min read

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट (Breakfast) में ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे पेट भरने के साथ ही शरीर को पोषण मिले। ऐसे में आप टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet) ट्राई कर सकते हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करेंगे। स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet) बनाने की सामग्री

टमाटर - 2
अंडा - 1
शिमला मिर्च कटी - 1/2
प्याज बारीक कटा - 1/2
हरी मिर्च कटी - 2
काली मिर्च कुटी - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet) बनाने की विधि

टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet) बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लें और उसके ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा काटकर अंदर के गूदे को निकालकर एक मिक्सिंग बाउल में रख लें। अब अंडा लें और उसे फो़ड़कर टमाटर के गूदे में डालकर मिलाएं।

इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, कटी शिमला मिर्च, कुटी काली मिर्च, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें और सभी को एक चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इस तैयार मिश्रण को चम्मच की सहायता से टमाटर में डालकर भर दें और ऊपरी हिस्से को कटे टमाटर से ढंक दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें स्टफिंग किए टमाटर रख दें और उन्हें ढककर पकाएं। टमाटर को तब तक पकाना है जब तक कि उसके अंदर का मिश्रण भी अच्छी तरह से पक ना जाए।

जब टमाटर का मिश्रण एक तरफ से अच्छे से पक जाए तो टमाटर को पलटा दें और पकने दें। 3-4 मिनट में टमाटर दोनों ओर से अच्छी तरह से पक जाएगा। इसके बाद टमाटरों को एक प्लेट में निकाल लें।

अब टमाटर को बीच में से काट दें और उस पर हरी धनिया पत्ती डालकर सजावट करें। नाश्ते के लिए स्वादिष्ट टोमेटो ऑमलेट (Tomato Omelet ) बनकर तैयार हो गया है। इसे चटनी के साथ भी सर्व किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।