दीवारों पर लग गए हैं तेल के निशान, इन टिप्स से हटाएं
रसोई (Kitchen) में खाना बनाने के दौरान कई बार तेल उछलता हैं जो कि दीवारों के साथ ही वहां पड़े सामान पर भी फ़ैल जाता हैं। सामन से तो तेल के दाग (Oil Stains) हटाए जा सकते हैं लेकिन दीवारों से इन्हें निकालना आसान काम नहीं…

रसोई (Kitchen) में खाना बनाने के दौरान कई बार तेल उछलता हैं जो कि दीवारों के साथ ही वहां पड़े सामान पर भी फ़ैल जाता हैं। सामन से तो तेल के दाग (Oil Stains) हटाए जा सकते हैं लेकिन दीवारों से इन्हें निकालना आसान काम नहीं हैं। दीवारों पर लगी तेल की यह चिकनाई बेहद भद्दी लगती हैं और इसी के साथ ही इसकी वजह से रसोई में अजीब तरह की बदबू आती रहती हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप कम मेहनत में आसानी से दीवारों पर लगे तेल के दाग (Oil Stains) को हटा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
विनेगर
हर घर के किचन में विनेगर बहुत ही आसानी से मिलने वाला लिक्विड है। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। एक बर्तन में विनेगर लें। एक साफ कपड़ा या फिर एक स्पॉन्ज उसमें अच्छे से डूबा कर निचोड़ लें। अब इस कपड़े या स्पॉन्ज से दाग लगी दीवार, स्विच बोर्ड आदि साफ करें। किचन की दीवार पर लगे दाग आसानी से छूट जाएंगे। अब एक साफ कपड़े से दीवार पोंछ दें। विनेगर आपके घर की दीवार में लगे बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।
टिशू पेपर
दीवार पर तैल (Oil Stains) या मार्कर के दाग लग गए है तो टिशू पेपर को फोल्ड करके दीवार पर लगाए अब गर्म प्रैस टिशू पेपर के ऊपर रखे ऐसा करने से दीवार पर लगा तेल गर्म होगा और टिशू पेपर उसे सोख लेगा जिससे दीवार पर से तेल के दाग आसानी से हट जाएंगे।
नींबू का रस
किचन में लगे जिद्दी दागों को साफ करने के लिए नींबू काटकर चिकनाई वाली जगह पर रगड़ के साफ करें। इसके बाद सोडे वाले पानी में कपड़ा डूबा कर उस जगह को फिर से साफ करें और फिर पानी से धो दें। दाग पूरी तरह से हट जाएंगे।
कार्न-स्टार्च
पानी में कार्नस्टार्च मिलाकर पेस्ट तैयार करे। इस पेस्ट को तेल लगी दीवार पर लगाए और थोड़ी देर तक ऐसे ही रहने दे। इसके बाद गीले कपड़े से दीवार को पोंछते रहे, जबतक साफ न हो जाए।
नमक
नमक के इस्तेमाल से आप तेल के जिद्दी दागों (Oil Stains) को आसानी से छुटा सकते हैं। सबसे पहले चिकनाई वाली जगह पर नमक छिड़क दें, और उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें जब तेल नमक सोख लेगा तो उस जगह पर विनेगर का स्प्रे कर कपड़े से पोंछ दें। दाग हट जाएंगे।
साबुन
दीवार पर लगे तेल से निशान (Oil Stains) कम करने के लिए आप साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते है ये एक सस्ता और आसान तरीका है एक कप बोरेक्स डिश कपड़े या बर्तन धोने वाले लिक्विड में डाले अब इसमें थोड़ा पानी मिक्स कर ले इस मिश्रण से दीवार को अच्छी तरह से साफ करे।
बेकिंग सोडा
दीवार पर लगी चिकनाई को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप में गर्म पानी लेना है। उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर इस मिश्रण में स्पॉन्ज या कपड़ा डुबाकर दाग वाली जगह को रगड़ कर साफ करें दाग निकल जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
