महिलाएं जरूर करें ये योगासन, सेहत के लिए होगा फायदेमंद
ज्यादातर महिलाएं दिनभर के काम से खुद के लिए समय नहीं निकालना चाहती। जिसका नतीजा होता है कि जल्दी ही वो मोटापे के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और घुटने के दर्द जैसी समस्याओं से घिर जाती हैं। योग इन सारी समस्याओं का…
ज्यादातर महिलाएं दिनभर के काम से खुद के लिए समय नहीं निकालना चाहती। जिसका नतीजा होता है कि जल्दी ही वो मोटापे के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और घुटने के दर्द जैसी समस्याओं से घिर जाती हैं। योग इन सारी समस्याओं का स्थाई इलाज है। खुद को स्वस्थ और महिलाओं की शारीरिक तकलीफों से खुद को दूर रखना है तो दिनभर के व्यस्त समय से खुद के लिए समय निकालिए और इन योगासन (Yogasana) को जरूर करें।
बालासन
वो महिलाएं जो योग की शुरूआत करना चाहती हैं उन्हें बालासन जरूर करना चाहिए। ये योगासन शरीर को लचीला बनाने में मदद करने के साथ ही आसानी से हो जाता है। वहीं बालासन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव को भगाने में मदद।
मलासन
पैरों और जांघों की हड्डियों को मजबूती देनी है तो कुछ देर मलासन करें। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर उसपर सीधा खड़े हो जाएं। फिर घुटनों को मोड़ते हुए और हाथों को नमस्ते के पोज में करते हुए बैठे। ध्यान रहे की घुटनों के बीच दूरियां बनी रहें। इस आसन को करने से पैरों में या जांघों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
वृक्षासन
खड़े होकर किया जाने वाला ये आसन संतुलन बनाने में मदद करता है। दिमाग को शांत कर शरीर का संतुलन बनाने वाला आसन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए मैट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक पैर को उठाकर दूसरे पैर के घुटनों के पास सटाकर खड़े हो जाएं। फिर एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
