24 घण्टे ऑनलाइन

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

अब तक आपने हरी धनिया और पुदीना या फिर आम की चटनी खायी होगी पर अब तक आपने अमरुद की चटनी (Guava Chutney) नहीं खायी होगी। अमरुद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अमरुद में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, कॉपर,…

24GhanteOnline
May 25, 2026
1 min read

अब तक आपने हरी धनिया और पुदीना या फिर आम की चटनी खायी होगी पर अब तक आपने अमरुद की चटनी (Guava Chutney) नहीं खायी होगी। अमरुद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अमरुद में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, कॉपर, जिंक, पोटौशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। अमरुद का सेवन करने के अलावा इसकी चटनी खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है साथ में सेहत के लिए भी फायदा करती है। खाने में इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।

अमरूद की चटनी (Guava Chutney) बनाने के लिए सामग्री


2-3 बड़े अमरूद
एक लहसुन की कली
10-12 हरी मिर्च
1 छोटा अदरक
स्वादानुसार नमक

अमरूद की चटनी (Guava Chutney) बनाने का तरीका


सबसे पहले अमरूद की चटनी (Guava Chutney) बनाने के लिए लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को एक साथ कूटकर अलग रख लें।

इस बात का खास ख्याल रखें कि इन सभी चीजों को ज्यादा बारीक नहीं कूटना है।

अब अमरूद को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें।

अमरूद के इस पेस्ट में हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

आपकी टेस्टी अमरूद की चटपटी चटनी बनकर तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।