24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों को दें ये आहार, नहीं होगा लू असर

गर्मी के मौसम में जितना असर बड़ों पर होता है उससे कही ज्यादा गर्मी बच्चों पर कहर ढाती है. सुबह स्कूल जाते समय, स्कूल में प्रार्थना करते हुए, ग्राउंड में खेलते हुए और फिर घर आते हुए कड़ी धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती…

24GhanteOnline
June 24, 2026
2 min read

गर्मी के मौसम में जितना असर बड़ों पर होता है उससे कही ज्यादा गर्मी बच्चों पर कहर ढाती है. सुबह स्कूल जाते समय, स्कूल में प्रार्थना करते हुए, ग्राउंड में खेलते हुए और फिर घर आते हुए कड़ी धूप बच्चों को अपनी चपेट में ले लेती है, इस चलते बच्चों को लू (Heatstroke) लगने की संभावना कही ज्यादा होती है. इसलिए बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें गर्मियों में स्कूल भेजते समय ऐसे फूड देने चाहिए जो उनकी फुर्ती बनाए रखें, उन्हें पोषण दें, जिन्हें खाने पर शरीर में पानी की कमी न हो और लू (Loo) का असर कम से कम हो.

बचाने वाले फूड


तरबूज (Watermelon)


रस भरा ताजा-ताजा लाल तरबूज बच्चों को खाने में बड़ा मजा आता है. इसमें 92 प्रतिशत तक पानी भरा होता है जिस चलते ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. साथ ही, ये शरीर को ठंडक भी देता है.

सत्तू (Sattu)

जौ से बना सत्तू गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और पेट को साफ करने का काम करता है. सत्तू पीने पर बच्चों को लू लगने का खतरा कम हो जाता है. जौ के आटे को पानी में चीनी के साथ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिया जाता है.

दही (Curd)


दही या लस्सी पाचन को बेहतर बनाए रखती है और शरीर को ठंडक देती है. इसे सुबह और दोपहर बच्चों को खिलाया जा सकता है या उनके लंच में भी पैक करके भेज सकते हैं.

नींबू पानी (Neembu Pani)


नींबू पानी शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालता है और बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. धूप (Sunrays) जिस ऊर्जा को बच्चों से छीनती है वह नींबू पानी उन्हें लौटा देता है.

पुदीना (Mint)


ठंडक देने वाला पुदीना शरबत में डालकर भी पिया जा सकता है या इसे चटनी के रूप में भी खा सकते हैं. इसकी ताजगी के चलते ही भारतीय परिवारों में गर्मी (Summer) के मौसम में पुदीने की चटनी हर दूसरे दिन बनाकर खाई जाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…